3- माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया)
माइक हसी को "मिस्टर क्रिकेट" प्यार से बुलाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हसी ने खेल के तीनों फ़ॉरमेट में अपनी छाप छोड़ी है लेकिन वनडे में तो उनका जवाब ही नहीं। शांत दिमाग़ और विकेट के बीच उनकी रनिंग उन्हें एक ख़ास स्थान देती है। जिस तरह से वह पारी की रन बनाने की गति को बढ़ाते थे उसका कोई सानी नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ टी -20 विश्व कप सेमी- फाइनल की उनकी पारी को कौन भूल सकता है।
Latest Cricket News