India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे 41 रनों से किया अपने नाम, पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज
India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच को 41 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को कीवी टीम ने 41 रनों से अपने नाम किया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारत में वनडे सीरीज भी जीतने में कामयाब हो गई है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें डिरेल मिचेल के बल्ले से 137 रनों की तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली है। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट हासिल किए।
भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में टारगेट का पीछा करते हुए काफी खराब शुरुआत देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपने पहले 4 विकेट सिर्फ 71 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर को संभाले रखा जिसमें उन्हें नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा का साथ तो मिला लेकिन वह जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। कोहली के बल्ले से इस मैच में 124 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं नीतीश रेड्डी ने 53 और हर्षित राणा ने 52 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया इस मैच में 46 ओवर्स में 296 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से जेकरी फोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट हासिल किए।
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बदोनी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।
न्यूजीलैंड - डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जेडन लेनोक्स, निक केली, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, माइकल रे।
Live updates : India vs New Zealand 3rd ODI Live Score
-
January 18, 2026 9:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे किया 41 रनों से अपने नाम
न्यूजीलैंड की टीम ने इंदौर वनडे मैच में भारतीय टीम की पारी को 46 ओवर्स में 296 रनों के स्कोर पर समेटने के साथ इस मुकाबले को 41 रनों से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ कीवी टीम इस सीरीज को भी 2-1 से जीतने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में विराट कोहली ने 124 रनों की पारी तो खेली लेकिन वह जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। कीवी टीम की तरफ से गेंदबाजी में फोक्स और क्लार्क ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
-
January 18, 2026 9:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विराट कोहली 124 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 9वां झटका विराट कोहली के रूप में लगा है जिसके साथ ही जीत की उम्मीद भी इस मैच में लगभग खत्म हो गई है। कोहली 124 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे हैं।
-
January 18, 2026 9:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
हर्षित राणा 52 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 277 के स्कोर पर 7वां झटका हर्षित राणा के रूप में लगा है जो 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को अभी भी जीत हासिल करने के लिए 61 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 9:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 43 ओवर्स में बनाए 270 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 43 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं, जिसमें अब टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 42 गेंदों में 68 रन चाहिए। विराट कोहली 113 और हर्षित राणा 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 18, 2026 9:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 42 ओवर्स में बनाए 249 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 42 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 338 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उन्हें अभी जीत हासिल करने के लिए 48 गेंदों में 89 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 8:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विराट कोहली ने इंदौर वनडे में पूरा किया शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें वनडे में ये उनका 54वां शतक है तो वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में ये उनका 85वां शतक है। टीम इंडिया को अभी ये मुकाबला जीतने के लिए 108 रन और चाहिए।
-
January 18, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 35 ओवर्स में बनाए 187 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में भारतीय टीम ने 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 35 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 78 तो हर्षित राणा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अभी जीत हासिल करने के लिए 151 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 8:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 178 के स्कोर पर छठा झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा है, जो सिर्फ 12 रन बनाकर कीवी स्पिनर लेनक्स का शिकार बने। अब विराट कोहली का साथ देने मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए हर्षित राणा उतरे हैं।
-
January 18, 2026 8:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 30 ओवर्स में बनाए 170 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 30 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 69 और रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अभी जीत हासिल करने के लिए 168 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 7:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नीतीश रेड्डी 53 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 159 के स्कोर पर पांचवां झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा है, जो अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद 53 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। टीम इंडिया को अभी इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 179 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 7:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नीतीश रेड्डी ने पूरा किया अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 71 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश रेड्डी ने विराट कोहली का शानदार तरीके से अब तक साथ दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली है। टीम इंडिया ने 27 ओवर्स में 157 रन बना लिए हैं और जीत हासिल करने के लिए उन्हें अभी 181 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 7:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 25 ओवर्स में बनाए 135 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 25 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 59 और नीतीश रेड्डी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब टीम इंडिया को बाकी बचे 25 ओवर्स में 205 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 7:41 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में विराट कोहली ने 51 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस वनडे सीरीज में ये कोहली के बल्ले से दूसरी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें इससे पहले वडोदरा वनडे मैच में कोहली ने 93 रनों की पारी खेली थी।
-
January 18, 2026 7:37 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया का स्कोर 21 ओवर्स में 113 रन
भारतीय टीम ने इंदौर वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 21 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं, जिसमें अभी टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 225 रन और बनाने हैं। विराट कोहली 47 और नीतीश रेड्डी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 18, 2026 7:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
18 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 93 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40 और नीतीश रेड्डी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अभी जीत हासिल करने के लिए 245 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 15 ओवर्स में बनाए 82 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर चार विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 35 और नीतीश रेड्डी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अभी जीत हासिल करने के लिए 256 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केएल राहुल एक रन बनाकर लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 71 के स्कोर पर चौथा झटका केएल राहुल के रूप में लगा है, जो सिर्फ एक रन बनाकर लेनक्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब कोहली का साथ देने मैदान पर नीतीश रेड्डी उतरे हैं।
-
January 18, 2026 6:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रेयस अय्यर ने तीन पर गंवाया अपना विकेट
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 68 के स्कोर पर तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो सिर्फ तीन रन बनाने के बाद क्रिस्टियन क्लार्क का शिकार बने। अब विराट कोहली का साथ देने मैदान पर केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
January 18, 2026 6:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 9 ओवर्स में बनाए 57 रन
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अभी जीत हासिल करने के लिए 281 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शुभमन गिल 23 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए काफी खराब शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल के रूप में 45 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। गिल इस मैच में सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर श्रेयस अय्यर उतरे हैं।
-
January 18, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 6 ओवर्स में बनाए 40 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 19 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए थे।
-
January 18, 2026 6:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रोहित शर्मा 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 28 के स्कोर पर पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो जेकरी फोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट 11 के निजी स्कोर पर गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर विराट कोहली उतरे हैं।
-
January 18, 2026 6:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने तीन ओवर्स में बनाए 23 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के तीन ओवर्स में 23 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 15 और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, टीम इंडिया को अभी जीत हासिल करने के लिए 315 रन और बनाने हैं।
-
January 18, 2026 6:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग में उतरे
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 338 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
January 18, 2026 5:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर्स में बनाए 337 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का स्कोर बनाया है। कीवी टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने 137 तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए।
-
January 18, 2026 5:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड की टीम ने 47 ओवर्स में बनाए 304 रन
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 47 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 304 रनों का स्कोर बना लिया है। कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल 10 और जेकरी फोक्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 18, 2026 5:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने गंवाया छठा विकेट
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में अपना छठा विकेट 286 के स्कोर पर मिचेल हे के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर जैक फोक्स आए हैं।
-
January 18, 2026 5:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका
भारतीय गेंदबाजों का कमबैक होता नजर आ रहा है। फिलिप्स के बाद डेरिल मिचेल भी पवेलियन लौट गए हैं। मोहम्मद सिराज ने मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है।
-
January 18, 2026 4:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
भारत को आखिरकार चौथी सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ग्लेन फिलिप्स 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के जड़े।
-
January 18, 2026 4:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ग्लेन फिलिप्स ने इंदौर वनडे में जड़ा शतक
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल के बाद अब ग्लेन फिलिप्स ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 83 गेंदों में 100 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं मिचेल 127 रन बना चुके हैं।
-
January 18, 2026 4:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 40 ओवर्स में बनाए 238 रन
भारत के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 119 और ग्लेन फिलिप्स 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब दोनों ही काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
January 18, 2026 4:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेरिल मिचेल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक
भारत के खिलाफ इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड टीम के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल के बल्ले से लगातार दूसरा शतक देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 106 गेंदों का सामना करते हुए अपने इस शतक को पूरा किया है। इसके साथ कीवी टीम ने तीसरे वनडे में 36 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर भी बना लिया था।
-
January 18, 2026 4:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ग्लेन फिलिप्स ने पूरी की फिफ्टी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 95 और ग्लेन फिलिप्स अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
January 18, 2026 3:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 29 ओवर्स में बनाए 148 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 73 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 43 रन बना लिए हैं।
-
January 18, 2026 3:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 25 ओवर्स में बनाए 119 रन
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 63 और ग्लेन फिलिप्स 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
January 18, 2026 3:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
डेरिल मिचेल ने पूरी की फिफ्टी
न्यूजीलैंड की टीम के लिए तीसरे वनडे मैच में भी डेरिल मिचेल का शानदार फॉर्म जारी देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने एक छोर से पारी को संभालने के साथ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। कीवी टीम ने 22 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। मिचेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
January 18, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 18 ओवर्स में बनाए 89 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल अभी 42 रन बनाकर खेल हैं तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 11 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
January 18, 2026 2:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
15 ओवर्स में न्यूजीलैंड ने बनाए 71 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल अभी 29 और ग्लेन फिलिप्स 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कीवी टीम ने अभी तक डीवोन कॉन्वे, हेरनी निकल्स और विल यंग का विकेट गंवाया है।
-
January 18, 2026 2:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
विल यंग को हर्षित राणा ने भेजा पवेलियन
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 के स्कोर पर तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है, जो 30 के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने। हर्षित का ये इस मैच में दूसरा विकेट है। वहीं अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।
-
January 18, 2026 2:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर्स में बनाए 47 रन
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। विल यंग 24 और डेरिल मिचेल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
January 18, 2026 2:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कीवी टीम ने 7 ओवर्स में बनाए 32 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। विल यंग 16 और डेरिल मिचेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी तक अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट हासिल किया है।
-
January 18, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मिचेल और यंग कर रहे हैं संभलकर बल्लेबाजी
पांच ओवर का खेल खत्म होने के बाद कीवी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 5 और विल यंग 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। दोनों इस वक्त संभलकर बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
-
January 18, 2026 1:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
डेवोन कॉनवे के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में दूसरा झटका लगा है। वह 4 गेंदों में 5 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने। न्यूजीलैंड का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 6 रन है।
-
January 18, 2026 1:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकल्स को दिखाया पवेलियन का रास्ता
भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पहला झटका हेनरी निकल्स के रूप में पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर लगा जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर विल यंग उतरे हैं।
-
January 18, 2026 1:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड की तरफ से कॉन्वे और निकल्स ओपनिंग में उतरे
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें कीवी टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग में डीवोन कॉन्वे और हेनरी निकल्स की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
January 18, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंदौर वनडे के लिए न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11
डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेकरी फाउल्क्स, काइल जेमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स।
-
January 18, 2026 1:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
-
January 18, 2026 1:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने जीता टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया का इस मैदान पर रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने यहां पर 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।
-
January 18, 2026 12:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इंदौर स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का रहा है अब तक दबदबा
होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है और यह अपनी छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यहां पर खेले गए अब तक 7 वनडे मैचों में पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 330 से 335 रनों के बीच का देखने को मिलता है।
-
January 18, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
न्यूजीलैंड टीम का तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड
डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जेडन लेनोक्स, निक केली, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, माइकल रे।
-
January 18, 2026 12:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बदोनी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।
-
January 18, 2026 12:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
इंदौर में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है टीम इंडिया
इंदौर के इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। भारतीय टीम इस मैदान पर एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने इस अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
-
January 18, 2026 11:59 AM (IST) Posted by Hitesh Jha
सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे को 7 विकेट से अपने नाम किया था। आखिरी मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज को अपने नाम करेगी, ऐसे में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।