A
Hindi News खेल क्रिकेट 'पाकिस्तानी खिलाड़ियो पर जुर्माना कम', अफरीदी की PCB से बड़ी मांग, कहा- सजा सख्त होनी चाहिए

'पाकिस्तानी खिलाड़ियो पर जुर्माना कम', अफरीदी की PCB से बड़ी मांग, कहा- सजा सख्त होनी चाहिए

T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्तान सुपर-8 से आगे नहीं जा सका। पाकिस्तान के निराशाजनक अभियान से PCB और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस काफी नाराज है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi Image Source : AFP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और निराशाजनक अभियान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। टीम के सुपर-8 से बाहर होते ही खिलाड़ियों पर जुर्माने की खबरें सामने आईं, लेकिन पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस फैसले को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। अफरीदी का कहना है कि 50 लाख रुपये का जुर्माना सजा नहीं, बल्कि छोटी सोच का उदाहरण है।

खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के चलते पूरी पाकिस्तानी टीम पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह दंड अनुशासनहीनता के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर खराब प्रदर्शन के लिए बताया गया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि भारत से ग्रुप स्टेज में 61 रन की हार के तुरंत बाद यह जुर्माना तय कर दिया गया था। हालांकि, शर्त रखी गई थी कि अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो यह पेनल्टी माफ कर दी जाएगी।

पाकिस्तान ने किसी तरह दूसरे राउंड में जगह बनाई, लेकिन सुपर-8 में हालात बिगड़ गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया और इंग्लैंड से हार मिली। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मुकाबला जरूर जीता, लेकिन नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से पीछे रहने के कारण टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यह लगातार चौथा मौका रहा जब पाकिस्तान किसी ICC इवेंट में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका।

अफरीदी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

समा टीवी से बातचीत में अफरीदी ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं, इसलिए नहीं कि जुर्माना लगाया गया, बल्कि इसलिए कि सजा काफी कड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये फैसला समझ से परे है। ये छोटी सोच है। यह एक छोटी रकम है। आप 50 लाख का क्या करेंगे? यह तो पेनल्टी जैसा भी नहीं लगता।

अफरीदी ने सुझाव दिया कि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापस भेजा जाना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ खिलाड़ियों को कम से कम दो साल तक नेशनल टीम से बाहर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया, उन्हें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भेज दें। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें उनकी राय में कम से कम दो साल तक टीम में नहीं होना चाहिए। बस बहुत हो गया।

यह भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप 2026 के बीच कैसी है टीमों की आईसीसी रैंकिंग, कहां हैं सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें

संजू सैमसन नहीं, इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड, दो चौके लगाने वाले बल्लेबाज का भी जिक्र

Latest Cricket News