'गेंद स्टैंड में चली जाती', पंत के खराब शॉट खेलने को लेकर वॉशिंगटन सुंदर ने कही ऐसी बात
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के लिए सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक लगा पाए और बाकी के बल्लेबाज बेअसर साबित हुए।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था और पूरी टीम सिर्फ 201 रनों पर सिमट गई। जबकि अफ्रीक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए कप्तान कर रहे ऋषभ पंत बहुत ही खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों में कुल 7 रन बनाए। मार्को जेसन की गेंद पर पंत ने गैरजरूरी पुल शॉट खेला और काइल वेरेने को कैच दे बैठे।
गेंद स्टैंड में जाती, तो हम सब तारीफ करते: सुंदर
ऋषभ पंत के कैच पर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि किसी और दिन गेंद स्टैंड में चली जाती और हम सब तारीफ करते और ताली बजाते। ऐसा ही होता है। कभी-कभी आपको उनके प्लान समर्थन करना होता है। यह देखते हुए कि उन्होंने पहले भी बहुत सारे उदारहण पेश किए हैं। जाहिर है कि प्लान को उस तरह लागू नहीं किया जा सकता जिस तरह हम चाहते थे। भारत के बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के बावजूद सुंदर ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है।
वॉशिंगटन सुंदर ने विकेट को बताया बहुत अच्छा
वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि यह बहुत अच्छा विकेट है। आपको इस तरह के विकेट पर अधिक बल्लेबाजी करने को नहीं मिलती, विशेषकर भारत में। सच कहूं तो यह एक जीवंत विकेट है। अगर आप क्रीज पर समय बिताओगे तो रन बनाओगे।’’ वाशिंगटर का यह जवाब ध्रुव जुरेल और पंत को शायद पसंद नहीं आए जो खराब शॉट खेलकर आउट हुए।
मार्को यानसन के की गेंदों पर उछाल के बारे में वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि बिल्कुल भी असमान उछाल नहीं था। जाहिर है वह सबसे लंबा है और उसे गुड लेंथ पर थोड़ा तेज उछाल मिलता है। हम ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ काफी खेले हैं। बस किसी और दिन हम उन्हीं गेंदों पर बहुत बेहतर बल्लेबाजी करते तो चीजें बिल्कुल अलग होतीं।
भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप
साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम सिर्फ 201 रनों पर सिमट गई। इस तरह से पहली पारी के आधार पर अफ्रीकी टीम को 288 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई। भारत के लिए दूसरी पारी में सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक लगा पाए। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।
यह भी पढ़ें:
इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत
29 साल के धाकड़ खिलाड़ी की टीम में वापसी, पिछले सीजन गेंद से जमकर बरपाया था कहर