A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. दीवाली गिफ्ट आइडियाज़: 5000 रुपये में धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन

दीवाली गिफ्ट आइडियाज़: 5000 रुपये में धांसू फीचर्स वाले स्मार्टफोन

इस दीवाली पर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको बता सकते हैं कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स वाले हाईटेक स्मार्टफोन। कुछ साल पहले तक हालत ये थी कि महंगे

ज़ोलो (Xolo) ए1010 5-इंच स्क्रीन - कीमत 4,985 रुपये

ज़ोलो फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 5-इंच का डिस्प्ले है, जो किसी भी इमेज को बहुत ही खूबसूरत और असली रंगों में पूरी क्लेरिटी के साथ दिखाता है। इसके साथ ही अत्याधुनिक इन-प्लेन स्विचिंग (आईपीएस) डिस्प्ले टेक्नोलॉजी आंखों पर बुरा प्रभाव डाले बिना वास्तविक जीवन के रंगों को दिखाता है। इस डिवाइस में लगी 2500 एमएएच की बैटरी की परफोर्मेंस आपको चौंका देगी, क्योंकि सारा दिन ज़रूरी फोन कॉल्स, ई-मेल्स के अलावा आप इस पर गेम भी खेल सकेंगे। ज़ोलो के 5 मेगापिक्सल कैमरा से करिए जिंदगी के खूबसूरत पदों को हमेशा के लिए कैद औऱ अगर उजाला कम है, तो भी इसकी लेड फ्लैश काफी मददगार साबित होगा। आप इस फोन से बेहतरीन क्वालिटी के वीडियो भी बना सकते हैं। यह फोन एंड्रॉइड वी5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ के क्वालकॉम एमएसएम8909 क्वाडकोर प्रोसेसर पर काफी अच्छा परिणाम देता है। इसके अलावा फोन में 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी (जिसे एसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है) और ड्यूल सिम की सुविधा दी गई है।

सैमसंग जेड 1 स्मार्टफोन के बारे में जानने के लिए देखें अगली स्लाइड