इधर भारत में चल रहा समिट, उधर एलन मस्क और सत्य नडेला के बीच हुई बड़ी AI डील
Elon Musk की कंपनी xAI और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एक नई साझेदारी हुई है। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। यह डील दोनों कंपनियों के बीच AI एजेंट के इस्तेमाल को लेकर की गई है।
भारत में दुनियाभर के टेक लीडर्स इन दिनों नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit में शामिल होने पहुंचे हैं। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर सैम ऑल्टमैन तक इस ग्लोबल एआई समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। वहीं, एलन मस्क और सत्य नडेला के बीच बड़ी AI डील हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने अपने आधिकारिक X हैंडल से यह कंफर्म किया है। इस पर एलन मस्क की भी प्रतिक्रिया आई है।
माइक्रोसॉफ्ट और xAI के बीच हुई डील
सत्य नडेला ने अपने X हैंडल से कंफर्म किया है कि Microsoft Copilot Studio को और ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाने के लिए इसमें Grok 4.1 Fast का सपोर्ट मिलेगा। यह टूल डेवलपर्स को एआई एजेंट बनाने में मदद करेंगे। यूएस के ऑर्गेनाइजेशन एडमिनिस्ट्रेशन को अब Copilot Studio में Grok 4.1 Fast का सपोर्ट मिलेगा।
सत्य नडेला के इस पोस्ट पर एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने इसमें ऐड-ऑन करते हुए कंफर्म किया है कि जल्द ही Grok 4.20 आ रहा है यानी Copilot Studio में Grok 4.2 का सपोर्ट जल्द मिलने वाला है।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग में बताया कि xAI ने Microsoft Copilot Studio के ग्रोइंग मॉडल प्रोवाइडर लाइन-अप के लिए हाथ मिलाया है। इसे ऑर्गेनाइजेशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा इनेबल करने के बाद Grok 4.1 Fast के जरिए फ्लेक्सिबल एजेंट्स डेवलप किए जा सकते हैं। Copilot Studio एजेंट मेकर्स को मॉडल को बेहतर तरीके से इस्तेमाल और इवैल्यूट करने की अनुमति देगा। इसके जरिए मॉडल के कॉम्पलेक्स यानी जटिल वर्कफ्लो को एनालाइज किया जा सकेगा।
OpenAI को लेकर नडेला को चेता चुके हैं मस्क
पिछले साल एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला को OpenAI के ChatGPT को लेकर चेतावनी दी थी। मस्क ने नडेला को चेतावनी देते हुए कहा था कि सैम ऑल्टमैन की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को खत्म कर सकता है। हालांकि, इस पर नडेला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि GPT-5 को माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। Microsoft 365 Copilot, Copilot, GitHub Copilot और Azure AI Foundry में GPT-5 का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने ही ChatGPT बनाने में OpenAI की मदद की थी।
यह भी पढ़ें - AI कंटेंट के नए नियम आज से लागू, इंटरनेट पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
