A
Hindi News उत्तर प्रदेश संभल: बुर्के में कावड़ और शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक को धमकी देने वालों के खिलाफ FIR

संभल: बुर्के में कावड़ और शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाली तमन्ना मलिक को धमकी देने वालों के खिलाफ FIR

तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ASP कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तमन्ना मलिक- India TV Hindi Image Source : REPORTER तमन्ना मलिक

संभलः बुर्के में हरिद्वार से कांवड़ लाकर महाशिवरात्रि पर संभल में जलाभिषेक करने वाली मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक को धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि मौलाना और मुस्लिम समुदाय की तरफ से तमन्ना मलिक को धमकियां मिल रही हैं। तमन्ना और उसके पति अमन त्यागी ने इस संबंध पर पुलिस में शिकायत की है। इस संबंध में ASP कुलदीप सिंह ने कहा कि हाल ही में कांवड़ लेकर आई और जलाभिषेक करने वाली महिला ने शिकायत की है कि उसे सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं और इसलिए अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

गांव के हिंदू युवक से की है शादी

जानकारी के मुताबिक, तमन्ना मलिक ने असमोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तमन्ना ने हाल में ही संभल स्थित क्षेमनाथ में जलाभिषेक किया था। बता दें कि तमन्ना ने हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की है। तमन्ना मलिक, बदनपुर बसई गांव की रहने वाली है। उसने साढ़े तीन साल पहले उसी गांव के हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की थी। 

तमन्ना मलिक का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि अभी हाल में ही संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हरिद्वार से पवित्र जल लेने के बाद बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाती दिख रही हैं। तमन्ना ने कहा कि उनकी कांवड़ यात्रा बहुत पर्सनल थी और उनके द्वारा की गई एक मन्नत से जुड़ी थी। उन्होंने बताया कि अमन त्यागी से शादी की उनकी इच्छा पूरी होने के बाद उन्होंने यह तीर्थयात्रा की। उन्होंने कहा, "मैंने अमन त्यागी से शादी की मन्नत मानी थी और जब वह पूरी हो गई, तो मैंने कांवड़ उठाई।  

बुर्के में कांवड़ यात्रा करने को लेकर हो रही आलोचना पर तमन्ना ने कहा कि कोई रोक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कोई भी बहन जो चाहे बुर्के में कांवड़ ला सकती है। किसी पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन महिलाओं पर रोक है, उन्हें बिना किसी डर के सनातन धर्म का पालन करने में आज़ादी महसूस करनी चाहिए।