A
Hindi News उत्तर प्रदेश शामली ट्रिपल मर्डर केसः बुर्का न पहनने पर पत्नी और दो बेटियों को मारकर घर में नौ फुट गड्ढा खोदकर दफनाया, फारुख का कबूलनामा

शामली ट्रिपल मर्डर केसः बुर्का न पहनने पर पत्नी और दो बेटियों को मारकर घर में नौ फुट गड्ढा खोदकर दफनाया, फारुख का कबूलनामा

यूपी के शामली में मोहम्मद फारुख नामक युवक ने बुर्का न पहनने पर अपनी पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।

फारूक की पत्नी ताहिरा की फाइल फोटो- India TV Hindi Image Source : REPORTER फारूक की पत्नी ताहिरा की फाइल फोटो

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली से बेहद परेशान करने वाली ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने बुर्का न पहनने पर अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी फारूक ने अपने ही घर में गड्ढा खोदकर शवों को दफना दिया। यह अपराध तब सामने आया जब पड़ोसियों ने महिला और उसकी बेटियों के लापता होने की सूचना दी। 

आरोप है कि गढ़ी दौलत गांव में मोहम्मद फारुख ने 36 वर्षीय ताहिरा और दो बेटियां 14 वर्षीय आफरीन और 7 वर्षीय सहरीन का पहले गला दबाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। उनके शवों को अपने आंगन में नौ फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने मंगलवार देर रात शव के अवशेषों को खोदकर बाहर निकाला। 

पत्नी और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था आरोपी

फारूक ने पूछताछ में बताया उसकी पत्नी एक महीने पहले पीहर चली गई थी। फारूक उसको पैसे नही देता था। वो बिना बुर्का पहने मायके चली गई थी। इससे फारूक नाराज था। स्थानीय लोगों का कहना है कि फारूक अपनी पत्नी और बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलते देता था। जब कहीं बाहर जाता था तो वह घर पर ताला लगाकर जाता था। स्थानीय लोग उसे सनकी मानते हैं। वह अपनी बेटियों को न तो स्कूल भेजा और न ही मदरसा भेजा। 

कैराना से खरीदा था कट्टा

शामली ट्रिपल मर्डर के आरोपी फारूक ने कहा कि उसने तीन कट्टे कारतूस कैराना के एक शख्स से खरीदे थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी बिना बुर्के के बाहर चली गई थी। इसलिए उसको मार दिया। दोनों बेटियां पत्नी को मारते हुए देख ली थी। इसलिए उन्हें भी मार डाला। 

 शौचालय बनाने के बहाने गड्ढा खोदा

फारुख ने पत्नी ताहिरा को मायके से बुलाने के लिए नाटक किया। पत्नी और बेटियों के आ जाने के बाद शौचालय बनाने के बहाने एक गहरा गड्ढा खोदा और पास के कैराना में एक तस्कर से एक देशी पिस्तौल और कारतूस खरीदे। फारुख ने चाय पीने के बहाने ताहिरा को जगाया। इसके बाद बेरहमी से पत्नी को मार डाला। 9 और 10 दिसंबर की मध्यरात्रि के आसपास यह भयावह घटना हुई।