Basilisk Lizard Water Running: इंसान ने कई बार कोशिश की कि पानी पर दौड़ा जा सके लेकिन तमाम जुगाड़ के बाद भी ऐसा नहीं हो पाया। किसी ने बोट का सहारा लेकर ऐसी कोशिश की तो कोई तेज स्पीड से भागकर ऐसा करता दिखा। लेकिन कोई भी पानी पर दौड़ने में सक्षम नहीं हुआ। दुनिया के ज्यादातर जीव या फिर पानी के अंदर तैरते हैं या ऊपर उतराते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन Basilisk Lizard पूरी दुनिया का अकेला ऐसा प्राणी है जो पानी पर दौड़ सकता है। जानें Basilisk Lizard की पानी पर दौड़ने की ट्रिक के बारे में।
बेसिलिस्क की पैरों की बनावट होती है खास
बेसिलिस्क छिपकली, जिसे आमतौर पर Jesus Christ Lizard भी कहा जाता है, पानी पर दौड़ने में सक्षम सबसे मशहूर जीव है। Basilisk Lizard अपने शिकारियों से बचने के लिए पानी पर दौड़ता है। इसके पैरों की स्पेशल बनावट पानी पर दौड़ने में इसे सक्षम बनाती है। Basilisk Lizard के पैरों में झिल्लीदार और फ्रिंज जैसी उंगलियां होती हैं। ये Air Pockets बनाती हैं, जिसकी वजह से Basilisk Lizard की पैरों की उंगलियां पानी में नहीं डूबती हैं।
तीन स्टेप में पानी पर दौड़ती है बेसिलिस्क
Basilisk Lizard पानी पर दौड़ने के लिए तेज, ताकतवर और खास बनावट वाली पिछली टांगों का इस्तेमाल करती है। इसका पानी पर दौड़ना तीन चरणों में पूरा होता है। इसमें स्लैप, स्ट्रोक और रिकवरी तीन चरण होते हैं।
- स्लैप- Basilisk Lizard के पैर तेज स्पीड और जोर से पानी पर पड़ते हैं, जिससे Air Pockets बनती हैं।
- स्ट्रोक- Basilisk Lizard के पैर पानी को पीछे की तरफ धकेलते हैं, जिससे आगे बढ़ने की ताकत मिलती है।
- रिकवरी- Air Pockets की हवा खत्म होने से पहले ही पैर को तेजी से पानी से बाहर निकाल कर Basilisk Lizard अगला कदम तेजी से रख देती है।
Basilisk Lizard की रफ्तार करती है काम
पानी पर दौड़ते वक्त बेसिलिस्क छिपकली को करीब 1.5 मीटर प्रति सेकंड की तेज रफ्तार बनाए रखनी होती है, ताकि ग्रैविटी पर काबू पाया जा सके और उसे पानी के ऊपर बने रहने का मौका मिल सके।
संतुलन कैसे बनाती है Basilisk Lizard?
दौड़ते वक्त बेसिलिस्क छिपकली अपनी पूंछ को किसी पतवार की तरह प्रयोग करती है। वह पूंछ को इधर-उधर मोड़कर बैलेंस बनाए रखती है।
ये भी पढ़ें- अमर या कुछ और? सिर को धड़ से पूरा अलग कर देने पर भी नहीं मरता ये प्राणी, जानिए साइंस के गजब सिस्टम का कमाल