Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ऊंची पहाड़ी से उड़ने का तरीका दिखा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स खुद के शरीर पर कृत्रिम पंख लगाकर उड़ने की कोशिश करता है। वह ऊंची पहाड़ी पर खड़ा होकर वहां से दौड़ लगाता है और फिर वह ऊंचाई पर से कूद जाता है। हालांकि पहाड़ी से नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर चोट लग जाती है और वह कमर पकड़ कर कुछ देर तक बैठा ही रह जाता है। हालांकि लोगों को इस तरह का कृत्य करने की सलाह नहीं दी जाती है।
यहां देखें वह वीडियो
पने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @MAMAYIWE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'Wait for the end।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कोई ऐसा क्यों करेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उड़ना सिर्फ जहाजों के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- लैंडिंग प्रोफेशनल नहीं रही। एक अन्य यूजर ने लिखा- बैटमैन को इस शख्स से सीखना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
डोगेश भाई का जलवा है! पुणे की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की छत पर सफर करते देख चौंके यूजर्स, Video Viral
संजू बाबा की फोटो के साथ ड्राइवर ने ऑटो पर लिख दी ऐसी बात, देखकर यूजर्स बोले- 'अन्ना ने दिल जीत लिया'