A
Hindi News वायरल न्‍यूज कई देशों में महंगा पड़ सकता है हाथों से 'OK' करना, पल भर में हो सकती है धुलाई

कई देशों में महंगा पड़ सकता है हाथों से 'OK' करना, पल भर में हो सकती है धुलाई

हाथों से बनाया जाने वाला ‘OK’ साइन हर देश में सही नहीं माना जाता। ब्राजील, तुर्की, ग्रीस और फ्रांस जैसे तमाम देशों में इसे अश्लील या अपमानजनक इशारा समझा जाता है, और ऐसा इशारा करने पर आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

OK hand sign meaning, hand gestures different countries, offensive hand gestures- India TV Hindi Image Source : PEXELS REPRESENTATIONAL कई देशों में हाथों से 'OK' का इशारा करना महंगा साबित हो सकता है।

OK Sign With Hands: कई बार हम लोग बातचीत के दौरान इशारे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में हाथों के एक ही इशारे का अलग-अलग मतलब होता है। ऐसा ही एक आम इशारा है हाथों से 'ओके' कहना, जिसमें हम अंगूठे और तर्जनी उंगली से गोला बनाकर बाकी तीन उंगलियां सीधी रखते हैं। भारत और अमेरिका सहित कई देशों में इसे 'बढ़िया' या 'परफेक्ट' का सिंबल माना जाता है, लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां इस तरह का इशारा गंदा माना जाता है और ऐसा करने पर आपकी धुलाई तक हो सकती है।

कई देशों में इसे माना जाता है अश्लील इशारा

'ओके' साइन का फ्रांस और जर्मनी में कुछ अलग ही मतलब निकलता है। वहां इसे 'जीरो' या 'बेकार' से जोड़कर देखा जाता है। इन देशों में कुछ लोग तो इसे 'मिडिल फिंगर' जितना गंदा इशारा मानते हैं। वहीं, ब्राजील में तो इसे एक अश्लील इशारा समझा जाता है और इसी चक्कर में वहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की भद्द पिट गई थी। उन्होंने ब्राजील में प्लेन से उतरते हुए दोनों हाथों से OK साइन दिखाया। वह सोच रहे होंगे कि भीड़ को वह सब 'ओके' हैं कह रहे हैं, लेकिन ब्राजील के लोगों ने इसे अपना अपमान समझा और इसके बाद काफी हंगामा हुआ।

Image Source : Public Domainरिचर्ड निक्सन को हाथों से OK कहना भारी पड़ गया था।

अमेरिका में भी अब 'OK' करना सेफ नहीं रहा

ग्रीस, स्पेन और ट्यूनीशिया जैसे देशों में भी इसे अश्लील इशारा माना जाता है। तुर्की में ये 'गे' लोगों के लिए बेइज्जती के तौर पर देखा जाता है और वहां इस तरह का इशारा करना आपको काफी महंगा पड़ सकता है। वेनेजुएला में भी इस इशारे को अच्छा नहीं माना जाता और वहां भी आप ऐसा कुछ करने पर मुसीबत में पड़ सकते हैं। कुवैत जैसे देशों में इसे बुरी नजर से जोड़ा जाता है और लोग इस तरह का इशारा करने से बचते हैं। अमेरिका में भी 2017 से कुछ ग्रुप्स ने इसे 'श्वेत वर्चस्व' की निशानी ना दिया है और इस पर अब विवाद होने लगा है।

अनजान जगहों पर इशारे करने में सावधानी बरतें

ऐसे में अगर आप किसी अनजान जगह पर हों तो हाथों से इशारे करते हुए सावधानी बरतें। जरूरी नहीं कि जिस इशारे को आपके यहां सामान्य माना जाता है वैसे ही इसे पूरी दुनिया में आम माना जाएगा। किसी अनजान जगह पर बात करते हुए ज्यादा से ज्यादा शब्दों से काम लेने की कोशिश करें और अगर इशारा ही करना जरूरी हो तो थोड़ा संभलकर करें।