आज के समय में हम लोगों के सामने ट्रैवल करने के कई सारे विकल्प हैं। हम लोग अपने वाहन से कहीं जा सकते हैं। इसके अलावा हमारे सामने बस और ट्रेन का भी विकल्प है। इसके अलावा हमारे सामने हवाई जहाज का भी विकल्प है। वैसे हवाई जहाज का टिकट महंगा होता है जिस कारण हर कोई इससे सफर नहीं कर पाता है मगर जितने लोगों ने भी हवाई जहाज से सफर किया है, वो जानते होंगे कि प्लेन के लिए कई कड़े नियम बनाए गए हैं जिनका पालन एयरपोर्ट से ही शुरू हो जाता है। आपने अगर कभी भी प्लेन से सफर किया है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि वहां के क्या नियम होते हैं मगर आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपने अब तक नहीं सुनी होगी। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
पायलट और सह-पायलट को नहीं मिलता एक जैसा खाना
आप यह तो जानते ही हैं कि एक उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर दो पायलट बैठते हैं। एक पायलट होता है और दूसरा को-पायलट होता है। आपको बता दें इन दोनों के खाने के लिए एक अलग नियम है जिसके बारे में आपने अब तक नहीं सुना होगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट और को-पायलट को एक जैसा खाना नहीं दिया जाता है। इसका मतलब दोनों को अलग-अलग खाना मिलता है।
क्यों नहीं मिलता एक जैसा खाना?
अब आपके दिमाग में यह सवाल चल रहा होगा कि ऐसा क्यों किया जाता है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसके पीछे का कारण फूड पॉइजनिंग है। दरअसल दोनों को अलग-अलग खाना इसलिए दिया जाता है ताकि अगर किसी खाने की वजह से फूड पॉयजनिंग हो तो दोनों पायलट उसके शिकार न हो और प्लेन में बैठे यात्रियों की जिंदगी खतरे में न पड़े। वैसे बता दें कि ऐसा कोई फिक्स नियम नहीं है। यह एयरलाइंस के अपने नियम होते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बीवी कभी गलत नहीं हो सकती! ChatGPT ने भी मान ली यह बात, देखें वायरल स्क्रीनशॉट
इंसानों ने सबसे पहले किस चीज की खेती की थी? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा इसका जवाब