A
Hindi News वायरल न्‍यूज Red, Pink, Blue जैसे रंगों पर ही क्यों बंटी हैं दिल्ली मेट्रो की लाइनें? किसी को नहीं पता होगा जवाब

Red, Pink, Blue जैसे रंगों पर ही क्यों बंटी हैं दिल्ली मेट्रो की लाइनें? किसी को नहीं पता होगा जवाब

आपको यह तो पता ही होगा कि दिल्ली मेट्रो में अलग-अलग रंग की अलग-अलग लाइनें हैं मगर सवाल यह है कि ये सभी लाइनें अलग-अलग रंगों पर ही क्यों हैं, इसके पीछे क्या कारण है? आपने भी कभी सोचा नहीं होगा। मगर कोई बात नहीं, हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

Delhi Metro Facts- India TV Hindi Image Source : PEXELS Delhi Metro

दिल्ली में रहने वाला कोई भी इंसान आपको ऐसे नहीं मिलेगा जिसने दिल्ली मेट्रो में कभी सफर नहीं किया होगा। कोई एक-दो इंसान ऐसा हो तो पता नहीं लेकिन लगभग सभी ने कभी न कभी सफर तो किया ही होगा। जो दूसरे राज्यों से दिल्ली घूमने के लिए आते हैं, वो भी यहां की मेट्रो में सफर जरूर करते हैं। आप अगर दिल्ली में रहते हैं तो फिर तो यह सवाल ही नहीं उठता है कि आप दिल्ली मेट्रो में घूमे या फिर नहीं लेकिन अगर किसी दूसरे राज्य में रहते हैं तो भी एक बार ही सही मगर दिल्ली मेट्रो में सफर जरूर किया होगा।

अलग-अलग रंग पर हैं रूट

आपने दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए देखा ही होगा कि मेट्रो के अलग-अलग स्टेशन अलग-अलग रंग की लाइनों पर हैं। किसी ने आपसे सफर के दौरान पूछा ही होगा कि ब्लू लाइन के लिए कहां से चेंज करना होगा, येलो लाइन किधर है, ये वाला स्टेशन किस लाइन पर है आदि। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग जो लाइनें हैं, वो सभी अलग-अलग रंग पर हैं।

दिल्ली मेट्रो में कुल कितनी रंग की लाइनें?

दिल्ली मेट्रो में कुल 9 अलग-अलग रंग की लाइनें हैं मगर कई लोगों को सभी लाइनों के बारे में नहीं पता है। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन, येलो लाइन, पिंक लाइन और रेड लाइन लगभग सभी को पता है। ये लाइनें बहुत ज्यादा यूज होती हैं। मगर इनके अलावा दिल्ली मेट्रो में ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन, मैजेंटा लाइन, ग्रे लाइन और ऑरेंज लाइन हैं।

रंगों पर ही क्यों बंटी हैं लाइनें?

अब आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि दिल्ली मेट्रो में जो भी लाइनें हैं वो सभी रंगों पर ही क्यों हैं? आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि यह सब यात्रियों के सफर को सुलभ बनाने के लिए किया गया है। रंगों में लाइनें बंटी हुई हैं जिसके कारण यात्रियों को रूट पहचानने और अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती है। इसके अलावा यात्रियों को इंटरचेंज करने में भी मदद मिलती है क्योंकि स्टेशन पर अलग-अलग रंग के फूट स्टेप बने होते हैं जिन्हें फॉलो करते हुए यात्री आराम से दूसरी लाइन तक पहुंचकर इंटरचेंज कर पाते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एक अंडे में 2 जर्दी का निकलना अच्छा या खराब? खाने से पहले जरूर जान लीजिए यह जानकारी