A
Hindi News विदेश अन्य देश पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का अनावरण किया, रियाद वर्ल्ड डिफेंस शो में बताई खासियत

पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल का अनावरण किया, रियाद वर्ल्ड डिफेंस शो में बताई खासियत

पाकिस्तान की नई मिसाइल समुद्र और जमीन में हमला करने में सक्षम है। इसे रियाद में आयोजित WDS 2026 एग्जीबिशन में इस मिसाइल की प्रदर्शनी लगाई गई और अब इसका टेस्ट किया गया है।

Pakistan Missile- India TV Hindi Image Source : AP प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान ने शुक्रवार को नई SMASH मिसाइल का अनावरण किया है। सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में पाकिस्तान ने अपनी नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का अनावरण किया। इस मिसाइल को ग्लोबल इंडस्ट्रियल एंड डिफेंस सॉल्यूशंस ने प्रदर्शित किया। इस मिसाइल को दोहरी भूमिका वाली हाइपरसोनिक हथियार के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो समुद्री और जमीनी दोनों तरह के हमले करने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि यह जमीनी लक्ष्यों को भी प्रभावी ढंग से निशाना बनाने में सक्षम है।

SMASH पाकिस्तान की P-282 पदनाम वाली एक जहाज से लॉन्च की जाने वाली एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 350 किलोमीटर है। एक तरफ पाकिस्तान में सियासी साजिश की जा रही है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर जंगी जुनून सवार है। पाकिस्तान ने SMASH हाइपरसोनिक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। रियाद में आयोजित WDS 2026 एग्जीबिशन में इस मिसाइल की प्रदर्शनी लगाई गई और अब इसका टेस्ट किया गया है।

290 किमी मारक क्षमता

इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी है। यह लगभग ऊर्ध्वाधर कोण पर आक्रमण करते हुए अर्ध-बैलिस्टिक प्रक्षेप पथ (उड़ान के दौरान पैंतरेबाजी) का अनुसरण करती है, जिससे दुश्मन की वायु रक्षा की प्रतिक्रिया का समय काफी कम हो जाता है। SMASH के पहले मानक वाहक जुल्फिकार (टाइप 22) और तुगरिल (टाइप 054A/P) श्रेणी के फ्रिगेट हैं। जमीनी मोबाइल प्लेटफार्मों से भी इसको लॉन्च किया जा सकता है।

जासूसी सैटेलाइट भी लॉन्च की

चीन के भरोसे एक बार फिर पाकिस्तान ने बड़ी चाल चली है। पाकिस्तान के 7 सैटेलाइट को अपनी जमीन से अंतरिक्ष में दागा है। पाकिस्तान का EO-2 'जासूसी' सैटेलाइट भी इसमें शामिल है, जो भारत के लिए टेंशन बढ़ा सकता है। 

यह भी पढ़ें-

PM मोदी ने BNP की जीत के लिए तारिक रहमान को बधाई दी, कहा-"भारत हमेशा बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा"

बांग्लादेश की आजादी से भी पुरानी है जमात-ए-इस्लामी, फिर क्यों मिली करारी हार; जानें पाकिस्तान प्रेमी पार्टी का इतिहास

 

 

Latest World News