सूत्रों ने बताया कि अल बुनुक इलाके में भी एक लोकप्रिय रेस्तरां के निकट एक कार में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। इस्कान में एक अन्य वाहन में विस्फोट के कारण दो अन्य लोग मारे गए और आठ लोग घायल हो गए। फिलहाल किसी ने भी किसी भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसे हमलों के पीछे अकसर इस्लामिक स्टेट संगठन का हाथ होता है। इस बात की आशंका थी कि आईएस रमजान में बगदाद में हमले तेज कर सकता है लेकिन इस पवित्र महीने का समापन निकट है और कल तक हमलों में कोई तेजी नहीं देखी गई थी।
Latest World News