अंदराब के पुलिस प्रमुख कर्नल गुलिस्तान कसानी ने कहा कि गोलीबारी में संलिप्त दो समूहों के बीच की दुश्मनी कई साल से चल रही थी। कसानी ने कहा, यह झगड़ा उस समय शुरू हुआ, जब प्रांतीय पुलिस अधिकारी के एक संबंधी की विवाह समारोह के दौरान हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुल्ला के बेटे के विवाह में एक निजी सदन में लगभग 400 लोग एकत्र हुए थे। कसानी ने कहा, जब हमने शव एकत्र किए तो यह पता लगाना मुश्किल था कि किसने गोलीबारी की और किसने नहीं, क्योंकि मुझे कोई हथियार नहीं मिला।
Latest World News