कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित इस परेड को चीनी अधिकारियों, नागरिकों और विदेशी मेहमानों समेत 40,000 से अधिक दर्शकों ने देखा। पिछले कुछ दिनों से बीजिंग में अधिकांश प्रतिष्ठान बंद हैं। शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को दो घंटों के लिए बंद किया गया था। विदेशी मीडिया को इस समारोह को कवर करने के लिए 10 घंटे पहले ही रिपोर्ट करने को कहा गया था। सरकारी टेलीविजन चैनल ने इस समारोह का सीधा प्रसारण किया। सेना के अनुसार चीन ने देश में विकसित लंबी एवं मध्यम दूरी की मिसाइलों, वाहन और टैंकों समेत अपने 84 प्रतिशत नए हथियारों का प्रदर्शन किया। परेड में मुख्य रूप से चीन के 500 से अधिक नवीनतम हथियारों और करीब 20 विभिन्न मॉडलों के करीब 200 विमानों का प्रदर्शन किया गया। बेलारूस, क्यूबा, मिस्र, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मेक्सिको, मंगोलिया, पाकिस्तान, सर्बिया, ताजिकिस्तान और रूस समेत 17 देशों के करीब 1000 विदेशी सैन्य बलों ने इस परेड में हिस्सा लिया। 2400 सदस्यीय सैन्य बैंड और गायक दल ने सेफगार्ड द येलो रिवर समेत युद्ध के दौरान गाए जाने वाले बेहतरीन गीतों को प्रस्तुत किया।
Latest World News