190 माओवादी गिरफ्तार
पुलिस ने काठमांडो और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन कर रहे 190 माओवादी कार्यकर्ताओं को सड़कें जाम करने और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया।
माओवादी कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि बंद के दौरान कहीं से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नेपाल में चार प्रमुख राजनीतिक दलों नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल, यूसीपीएन-माओवादी और मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम-डेमोक्रेटिक के बीच 16 सूत्री समझौते पर सहमति के बाद शुरू हुई संविधान के मसौदे की प्रक्रिया का विरोध करते हुए हड़ताल का आह्वान किया गया।
माओवादी कार्यकर्ता कियांगला..लिपू-लेख दर्रे पर सीमा व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत और चीन के बीच हुए समझौते का भी विरोध कर रहे हैं।
इस साल मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के समय भारत और चीन ने लिपू-लेख दर्रे से व्यापार को विस्तार देने पर सहमति जताई थी।
Latest World News