A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हिरोशिमा पर परमाणु हमले को पूरे हुए 70 साल, जापान में कार्यक्रम आयोजित

हिरोशिमा पर परमाणु हमले को पूरे हुए 70 साल, जापान में कार्यक्रम आयोजित

हिरोशिमा: हिरोशिमा पर किए गए परमाणु हमले के 70 साल पूरे होने पर आयोजित स्मृति समारोहों में पहली बार वाशिंगटन के एक वरिष्ठतम अधिकारी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री शिंजो एबे और विदेशी प्रतिनिधियों समेत कई लोग

पत्तन शहर नागासाकी पर भी नौ अगस्त को परमाणु बम से हमला बोला गया था। इसमें 70 हजार लोग मारे गए थे। कुछ दिन बाद 15 अगस्त 1945 को जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया था और युद्ध समाप्त हो गया था। वार्षिक स्मृति समारोह में वाशिंगटन की ओर से भेजे गए वरिष्ठतम अमेरिकी अधिकारी शस्त्र नियंत्रण के उपमंत्री रोस गोटेमोएलर होंगे। इस अवसर पर जापान में अमेरिका की राजदूत कैरोलीन केनेडी भी हिरोशिमा के पीस मेमोरियल पार्क में उपस्थित होंगी।

Latest World News