A
Hindi News विदेश एशिया क्या शुरू होगी जंग? ईरान ने होर्मुज के क्षेत्र में दागी मिसाइलें, अमेरिका ने भेज दी है बड़ी सेना

क्या शुरू होगी जंग? ईरान ने होर्मुज के क्षेत्र में दागी मिसाइलें, अमेरिका ने भेज दी है बड़ी सेना

रिपोर्ट सामने आई है कि अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागी हैं। बता दें कि ईरान के खिलाफ अमेरिका ने इस क्षेत्र में बड़ी सेना तैनात कर रखी है और दोनों देशों के बीच कभी भी जंग शुरू हो सकती है।

US Navy iran missile fire- India TV Hindi Image Source : AFP/X (@USNAVY) ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव।

क्या अमेरिका और ईरान के बीच अब युद्ध तय है?  क्या अगले 24 घंटे के अंदर अमेरिका  ईरान पर हमला कर देगा? ट्रंप बार बार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे हैं तो वहीं, ईरान भी ट्रंप को आंखें दिखा रहा है।ईरान ने पर्शियन गल्फ के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ी वॉर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। इस युद्धाभ्यास के दौरान ईरानी नेवी ने युद्धपोत को उड़ाने की प्रैक्टिस की है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी मीडिया की रिपोर्ट है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागी हैं।

500 फाइटर जेट के साथ इस वक्त ईरान की घेराबंदी

ईरानी सेना ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल खुर्रमशहर-4 का AI वीडियो जारी किया है। ईरान ने खुर्रमशहर मिसाइल का वीडियो जारी करके अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी दी है। इस बीच अमेरिका ने भी साफ कर दिया है कि अगर ईरान उसकी शर्तों पर डील करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो खामेनेई को बुरा अंजाम भुगतना होगा। ट्रंप ने 500 फाइटर जेट के साथ इस वक्त ईरान की घेराबंदी की हुई है। अमेरिका का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड आर फोर्ड भी अपने पूरे स्ट्राइक ग्रुप के साथ ईरान की तरफ बढ़ रहा है।

ट्रंप ने खामेनेई को दी धमकी

जेनेवा में आज अमेरिका और ईरान के बीच निर्णायक बातचीत होनी है लेकिन उससे पहले ट्रंप ने खामेनेई को बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अगर समझदारी नहीं दिखाई तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने ये भी कहा  है कि बातचीत के मामले में ईरानी शासन बहुत ही खराब है। ईरान को लेकर  अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी बेहद सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान का शासन वहां के कट्टर शिया धर्मगुरुओं के हाथ में है, उनके साथ समझौता बहुत मुश्किल है, वो अपने फैसले पूरी तरह से पूरी तरह धार्मिक मान्यताओं के आधार पर लेते हैं।

मिसाइलों पर समझौता नहीं करेंगे- ईरान

हालांकि, ईरान कह चुका है कि वो किसी भी सूरत में अपनी बैलेस्टिक मिसाइलों पर समझौता नहीं करेगा लेकिन इजरायल इस बात पर अड़ा है कि जब तक ईरान बैलेस्टिक मिसाइलों पर लगाम लगाने के लिए तैयार नहीं होता है तब तक कोई भी डील नहीं की जानी चाहिए। नेतन्याहू को भरोसा देने के लिए अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम तेल अवीव पहुंचे हैं और उनके साथ मीटिंग करने के बाद ईरान को सीधे धमकी दे रहे हैं।

लिंडसे ग्राहम ने क्या कहा?

ईरान का क्या होगा इसके लिए अमेरिका और इजरायल ने पूरी तैयारी कर ली है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने के बाद कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का प्लान ऑफ एक्शन सेम है। लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ईरान पर फैसला जल्द लेना होगा। इसके लिए हमारे पास महीने नहीं हफ्ते भर का समय है। लिंडसे ग्राहम ने ईरान की समस्या का सबसे अच्छा हल मौजूदा सरकार को बदलने को बताया। ईरान में रिजिम चेंज को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू में कोई मतभेद नहीं कि क्या करना है और कैसे करना है। अमेरिकी सीनेटर ने कहा कि अभी हमारे पास दो रास्ते खुले हैं- पहला डिप्लोमैटिक ट्रैक और दूसरा मिलिट्री ऑप्शन। ट्रंप देख रहे हैं कि कौन सा रास्ता ज्यादा सफल होता है।

ये भी पढ़ें- म्यूनिख शिखर सम्मेलन के बाहर अचानक प्रदर्शन करने जुटे 2,50,000 लोग, विश्व नेताओं से की ईरानियों के समर्थन की अपील

US-Iran Tension: ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बड़ी बात होगी, कभी कभी डर जरूरी होता है, ट्रंप ने खामेनेई को फिर दी धमकी

Latest World News