नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार की शाम पहले "रनवे की एयरफ़ील्ड लाइटिंग प्रणाली में समस्या की सूचना मिली और उसके साथ ही कम से कम पांच उड़ानें रोक दी गई। सभी आगमन और प्रस्थान वाली घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें विलंबित कर दी गईं। समस्या का पता स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे चला। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) के प्रवक्ता रेंजी शेरपा ने ANI को फ़ोन पर इसकी पुष्टि की। इसके बाद नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, रनवे पर लगी लाइटों में तकनीकी खराबी के कारण सभी उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है।
रनवे लाइटिंग सिस्टम की वायरिंग में आई परेशानी जानकारी के मुताबिक खराबी रनवे लाइटिंग सिस्टम के वायरिंग चैनलों में बारिश के पानी के रिसने के कारण हुई। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और रनवे पूरी तरह से अंधेरे में डूब गया। इसके बाद कर्मचारी मरम्मत में जुट रहे। बता दें कि नेपाल का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें संचालित होती हैं और यह देश के पर्यटन और व्यावसायिक यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि सिस्टम पूरी तरह से बहाल होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने जल्द स्थिति ठीक होने की बात कही है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भी आई थी दिक्कत
बता दें कि, इससे पहले भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से फ्लाइट्स का ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित रहा था। काफी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने की खबर सामने आई और कहा गया कि अब विमान परिचालन सामान्य हो गया है। स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी खराबी शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 घंटे से अधिक समय तक बनी रही। काफी मशक्कत के बाद इसे ठीक किया जा सका।
ये भी पढ़ें:
Explainer: आसमान में क्यों हो गया ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स को कैसे करते हैं कंट्रोल? क्या है ATC सिस्टम.. जानें
Latest World News