A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मसाला बर्गर से जीता भारतीय बच्ची ने ओबामा का दिल

मसाला बर्गर से जीता भारतीय बच्ची ने ओबामा का दिल

न्यूयार्क: अमेरिका में रहने वाली एक नौ साल की भारतीय लड़की ने जब ओबामा दंपति को रायते के साथ अपने हाथ का 'गरम मसाला' कुनिया बर्गर खिलाया तो राष्ट्रपति और उनकी पत्नी अंगुलियां चाटते रह

अपनी जीत के बाद एक वेबसाइट से बात करते हुए श्रेया ने कहा, "मैंने बचपन से अपनी मां और दादी को कई अच्छी रेसिपी बनाते देखा है, जिसमें वे इंडियन ट्विस्ट डाल देते हैं। मैं तीन साल की उम्र से उनकी खाना पकाने में मदद कर रही हूं। मुझे चॉपिंग करना, किचन साफ करना बहुत पसंद है।"

बड़े होकर फार्मासिस्ट बनने की इच्छा रखने वाली श्रेया ने बताया कि इस खास बर्गर की रेसिपी उन्होंने अपनी दादी के साथ मिलकर सोची थी, क्योंकि दोनों को ही सैंडविच पसंद है। श्रेया के बर्गर में गरम मसाले के साथ साथ जीरा, अदरक और सिरैनो चिली का भी स्वाद था।

Latest World News