बॉक्सर मैनी पाकियाओ हर साल 16 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
सूची में पिछले 12 महीने में मनोरंजन के क्षेत्र में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 100 शख्सियतों को शामिल किया जाता है।
इस सूची में गायिका टेलर स्विफ्ट (8), टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (16), गायिका बियांसे (29), रियलिटी टीवी की अदाकारा किम करदाशियां (33), गोल्फर टाइगर वुड्स (37), अभिनेता टॉम क्रूज (52), अभिनेता जॉनी डेप (87) और लियोनाडरे डिकैप्रियो (89) आदि शामिल हैं।
फोर्ब्स 1999 से हर साल सेलेब 100 सूची जारी करता है। इसने मनोरंजन की दुनिया में आए जबरदस्त बदलाव का जिक्र किया है। इसने अपनी पद्धति बदल दी है और पहली बार सूची सचमुच में अंतरराष्ट्रीय बनाई है बजाय अमेरिका केंद्रित के।
फोर्ब्स के मुताबिक उसने दुनिया के 100 सर्वाधिक पेड सेलिब्रिटी की सूची बनाई है और इसमें राष्ट्रीयता की परवाह नहीं की गई है।
Latest World News