A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सैन्य केंद्रों पर गोलाबारी, 4 नौसैनिकों की मौत

अमेरिकी सैन्य केंद्रों पर गोलाबारी, 4 नौसैनिकों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के टेनेसी राज्य में चैटानूगा स्थित दो सैन्य केंद्रों में गोलीबारी की घटना में चार नौसैनिकों की मौत हो गई है, और गोलीबारी को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्ति को भी सुरक्षाकर्मियों ने

सीएनएन ने एक कानून प्रवर्तन अधिकारी के हवाले से बताया कि हमलावर किराए की सिल्वर रंग की फोर्ड मस्टांग कार में सवार था और इस हमले के बाद नौसेना के रिजर्व केंद्र की ओर बढ़ गया, जो उसका अगला निशाना था। गोलाबारी के बाद उसकी कार एक गेट से जा टकराई और पुलिस ने उसे मार गिराया। एफबीआई के विशेष एजेंट एड रेनहोल्ड ने संवाददाताओं को बताया, "अधिकारी अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं कि क्या यह आतंकवादी हमला था या फिर आपराधिक। हम इसकी आतंकवादी घटना के रूप में जांच करेंगे।"

इससे पहले अमेरिकी अटॉर्नी बिल किलियन ने संवाददाताओं से कहा था कि प्रशासन इस घटना को घरेलू आतंकवाद मानकर इसकी जांच कर रहा है। सीएनएन के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अब्दुल्लअजीज का नाम संदिग्ध आतंकवादियों की अमेरिकी सूची में नहीं है। दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि वह कुवैत में पैदा हुआ था और उसके पास जॉर्डन की नागरिकता थी। एक अधिकारी ने कहा कि वह एक स्वाभाविक अमेरिकी नागरिक था।

उसने हाल के वर्षो में संभवत: मध्य पूर्व की यात्रा की थी। अब्दुलअजीज ने चैटानूगा स्थित युनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी से 2012 में पढ़ाई की थी और उसने वहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। यह जानकारी युनिवर्सिटी के एक प्रवक्ता ने दी।

 

Latest World News