Massachusetts State Police Facebook page,
क्या है मामला ?
25 जून को हिरन द्वीप के पश्चिमी तट पर एक महिला अपने कुत्ते के साथ घूम रही थी तभी उन्होंने एक बैग में मृत बच्ची को देखा। बच्ची ने काले पोल्का डॉट्स वाली सफेद लेगिंग पहनी हुई थी। बैग के अंदर एक जैबरा प्रिंट का कंबल भी था। महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की जांच के लिए लोगों से अपील की तथा इसकी सूचना राष्ट्रीय केन्द्र को दी गई। इसी के साथ-साथ पुलिस ने बच्ची का स्कैच भी तैयार करवाया।
इस फोटो को स्टेट पुलिस के फेसबुक पेज पर डाला गया, इस फोटो को बुधवार तक 50 हजार लोगों ने 615 हजार बार शेयर किया। लेकिन अब तक बच्ची की कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है। ना ही यह पता चल पाया है कि बच्ची की मृत्यु कैसे हुई। जिससे बच्ची की मौत की मिस्ट्री अब तक बनी हुई है। बच्ची के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए है पुलिस ने जांच के नमूने अस्पताल में भेजे है रिपोर्ट के आने से यह पता लग पाएगा कि बच्ची की मौत जहर खाने से हुई थी या किसी और वजह से।
अगली स्लाइड में देखिए कि लोगों ने बच्ची के बारे में क्या कहा
Latest World News