पढ़िए पीयूष जिंदल से बॉबी जिंदल तक का सफर
नई दिल्ली: इसे महज इत्तेफाक कहें या कुछ और लेकिन यह बात सच है कि अमेरिका के जिस प्रांत में बॉबी जिंदल गवर्नर हैं उसी प्रांत से अमेरिका को बराक ओबामा के रूप में पहला
" बॉबी " जिंदल अमेरिकी राज्य लुईज़ियाना के वर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर हैं। अपने गवर्नर के रूप में चुने जाने से, वो अमरीकी राज्य लुईज़ियाना की प्रतिनिधि सभा के एक सदस्य थे। प्रतिनिधि सभा के लिए वो 2004 के चुनाव में चुने गये थे। 20 अक्टूबर 2007 को जिंदल 54 % वोट के साथ लुईज़ियाना के गवर्नर चुने गए। 36 वर्ष की आयु में जिंदल, संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के मौजूदा गवर्नर बने। वह लुईज़ियाना के पहले अश्वेत और अमेरिकी इतिहास में प्रथम भारतीय अमेरिकी गवर्नर चुने गये हैं। बॉबी जिंदल ने अमेकिका में राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनाव के सिलसिले में अपनी मुहिम शुरू कर दी है। वह राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दावेदारी पेश करने वाले 13वें रिपब्लिकन प्रत्याशी है। राजनीति में आने से पहले जिंदल ने प्रोविडेंस रोड आइलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति और जीव विज्ञान के स्नातक की उपाधि विशेष योग्यता के साथ प्राप्त की। ब्राउन विश्वविद्यालय मे वो सोसायटी ऑफ पेसिफ़िका हाउस के सदस्य थे। जिंदल एक राज नेता बनना चाहते थे। उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नात्कोत्तर उपाधि न्यू कॉलेज ऑक्सफोर्ड से रोड्स स्कॉलर के रूप में प्राप्त की। ऑक्सफोर्ड के बाद उन्होने मैक्किंज़े एंड कंपनी में काम करने लगे जो एक परामर्श दाता फर्म है।1996 में जिंदल ने सुप्रिया जॉली से शादी की। बॉबी जिंदल के तीन बच्चे हैं: सेलिया एलिजाबेथ, रॉबर्ट शान और स्लेड रयान।
जिंदल बोले मैं महाल राज्य का गवर्नर
उन्होंने न्यू ऑरलियंस में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी चुनाव मुहिम की शुरूआत करते हुए कहा मेरा नाम बॉबी जिंदल है। मैं महान राज्य लुइसियाना का गवर्नर हूं और मैं विश्व के के महानतम देश संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़ा हो रहा हूं। वह मुख्यालय की अनुमति के बिना चुनाव में खड़े हो रहे है। उन्होनें कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका को उन लोगों ने महान बनाया है जो काम करके दिखाते है, न कि जो केवल बातें करते है और मनोरंजक भाषण देते है। अमेरिका के बारे में बताते हुए कहा कि अमेरिका जैसे चलती है दुनिया भी वैसे ही चलती है। उन्होंने कट्टरपथीं इस्लाम को बुरा बताया और इसे खत्म करने की बात की।
