1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Paytm Mall अगले कुछ महीनों में करेगी 300 लोगों की भर्ती, वृद्धि को बरकरार रखने के लिए बनाई योजना

Paytm Mall अगले कुछ महीनों में करेगी 300 लोगों की भर्ती, वृद्धि को बरकरार रखने के लिए बनाई योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 08, 2019 11:54 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 11:54 am IST

चीन की अलीबाबा से वित्त पोषित पेटीएम मॉल देश की तेजी से आगे बढ़ती ऑनलाइन से ऑफलाइन (ओ2ओ) कंपनी है। पिछले छह महीने में कंपनी का ओ2ओ कारोबार 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर से बढ़ा है।

paytm mall- India TV Hindi
paytm mall Image Source : PAYTM MALL

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम मॉल ने कहा है कि उसकी योजना अगले कुछ महीनों में 300 लोगों को नौकरी देने की है। यह कंपनी के हाल में नौकरी पर रखे गए 200 लोगों से अलग होगी। 

चीन की अलीबाबा से वित्त पोषित पेटीएम मॉल देश की तेजी से आगे बढ़ती ऑनलाइन से ऑफलाइन (ओ2ओ) कंपनी है। पिछले छह महीने में कंपनी का ओ2ओ कारोबार 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर से बढ़ा है। 

पेटीएम मॉल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास मोथे ने कहा कि हमें ओ2ओ कारोबार में मजबूत वृद्धि की संभावना है। इस वृद्धि को बरकरार रखने के लिए हमने अपने कुछ कर्मचारी समूहों को पुनगर्ठित किया है और 200 से अधिक लोगों को अपने कारोबार से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में उनकी योजना 300 और लोगों को नौकरी देने की है। यह कारोबार, प्रौद्योगिकी और उत्पाद श्रेणी में होगी। 

श्रीनिवास ने कहा कि ओ2ओ के साथ, पेटीएम मॉल ऑनलाइन और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर उत्‍पादों एवं ऑफर्स की विस्‍तृत श्रृंखला की उपलब्‍धता को सुनिश्चित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा