1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. सिर्फ 1 साल में 10 लाख रुपये को बना दिया 15.84 लाख, इन स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने दिया बंपर रिटर्न

सिर्फ 1 साल में 10 लाख रुपये को बना दिया 15.84 लाख, इन स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने दिया बंपर रिटर्न

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 11, 2024 09:07 am IST,  Updated : Dec 11, 2024 09:07 am IST

टाटा स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 41.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 14.18 लाख रुपये हो जाता।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, small cap funds, nippon india sma- India TV Hindi
एसआईपी की तुलना में एकमुश्त निवेश काफी रिस्की हो सकता है Image Source : FREEPIK

Mutual Fund Returns: म्यूचुअल फंड्स में मासिक निवेश के साथ-साथ एकमुश्त निवेश भी किया जा सकता है। लेकिन, मासिक निवेश यानी एसआईपी की तुलना में एकमुश्त निवेश काफी रिस्की हो सकता है। हालांकि, AMFI के आंकड़ों के मुताबिक ऐसी कई म्यूचुअल फंड्स स्कीम ऐसी हैं, जिन्होंने एकमुश्त निवेश में भी जबरदस्त रिटर्न दिया है। यहां हम आपको 5 ऐसे स्मॉल कैप फंड्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पिछले 1 साल में 58.46 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है और 10 लाख रुपये के निवेश को 15.84 लाख रुपये बना दिया है।

Tata Small Cap Fund

टाटा स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 41.82 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 14.18 लाख रुपये हो जाता।

Invesco India Small Cap Fund

इंवेस्को इंडिया स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 46.69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 14.66 लाख रुपये हो जाता।

ITI Small Cap Fund

आईटीआई स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 47.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 14.73 लाख रुपये हो जाता।

LIC MF Small Cap Fund

एलआईसी के स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 48.31 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 14.83 लाख रुपये हो जाता।

Bandhan Small Cap Fund

बंधन स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 58.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 10 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 15.84 लाख रुपये हो जाता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा