Published : Feb 07, 2018 04:07 pm IST, Updated : Feb 08, 2018 12:05 pm IST
1/5
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज अपनी 160 सीसी की नई बाइक एक्स-ब्लेड का अनावरण किया। कंपनी अगले महीने इस बाइक को बाजार में उतारेगी।
2/5
यहां चल रहे ऑटो एक्सपो 2018 में कंपनी ने दस अन्य मॉडल भी प्रदर्शित किए हैं। इनमें उसके लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा का नया संस्करण भी शामिल है।
होंडा मोटर कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रतिनिधि निदेशक ताकाहिरो हाचिगो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि होंडा के लिए भारत सबसे बड़ा मोटरसाइकिल बाजार है।
3/5
कंपनी की वैश्विक बाइक बिक्री में भारत का हिस्सा एक-तिहाई है।
4/5
भारत में जल्द ही धूम मचाती सड़कों पर नजर आएगी होंडा की ये बाइक।
5/5
जल्द ही होंडा की ये नई बाइक सड़कों पर धूम मचाती हुई नजर आएगी।