1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटी ने लगातार तीसरी बार पास की UPSC परीक्षा, टॉप-10 में भी जगह बनाई

पिता चलाते हैं परचून की दुकान, बेटी ने लगातार तीसरी बार पास की UPSC परीक्षा, टॉप-10 में भी जगह बनाई

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 06, 2026 08:01 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 08:01 pm IST

आस्था इससे पहले भी दो बार यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुकी हैं। वह फिलहाल हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही हैं। इस बीच उनका रिजल्ट आया, जिसमें उन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है।

Astha Jain- India TV Hindi
आस्था जैन Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली आस्था जैन ने पूरे जिले का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया है। आस्था ने लगातार तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा पास की है। खास बात यह है कि इस बार उन्होंने नौवीं रैंक हासिल की है। आस्था ने अपने पिछले दो प्रयासों में भी परीक्षा पास की थी, लेकिन वह अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने प्रयास जारी रखे और अब टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रही हैं।

शामली के कला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला की रहने वाली आस्था पहले से ही आईपीएस की ट्रेंनिंग हैदराबाद में कर रही हैं। वह इससे पहले भी दो बार यूपीएससी की परीक्षा दे चुकी हैं, जिसमें पहली बार में 131वीं रैंक हासिल की थी। वहीं दूसरी प्रयास में 186 रैंक हासिल की थी। अब उसने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वां स्थान प्राप्त किया है। 

पिता बोले- खुशी की बात

वर्तमान में आस्था जैन हैदराबाद में ट्रेनिंग पर हैं, उनके पिता अजय कुमार जैन ने बताया कि बिटिया की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके रिश्तेदार और अन्य सगे संबंधियों के फोन और बधाई देने में लोगों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही है और इस में इसका अब दोबारा से नंबर आना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है।

मां बोली- बचपन से डीएम बनना चाहती थी

आस्था जैन की मां ममता जैन ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा डीयू में पढ़ता है। एक बेटी गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है और एक बेटी पुणे में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने सबको संदेश देते हुए कहा कि जैसे उन्होंने मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाया और भरोसा करते बेटियों को भी पढ़ने के लिए बाहर भेजा है। उसी तरह सभी को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए और उनके सपने पूरे करने में मदद करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आस्था बचपन से ही डीएम बनने के सपने देखती थी और अब वह उसे पूरा कर चुकी है।

(शामली से श्रवण पंडित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में फाइनली कुल कितने कैंडिडेट सिलेक्ट हुए, यहां देखें Full Result का PDF

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं? जिन्होंने तीसरे प्रयास में क्रैक किया एग्जाम, जानें उनके बारे में

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन