1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं? जिन्होंने तीसरे प्रयास में क्रैक किया एग्जाम, जानें उनके बारे में

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं? जिन्होंने तीसरे प्रयास में क्रैक किया एग्जाम, जानें उनके बारे में

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 06, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 06:11 pm IST

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने अगस्त 2025 में हुई लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए पर्सनैलिटी टेस्ट इंटरव्यू के बाद सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इनमें अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में रैंक 1 हासिल किया है।

अनुज अग्निहोत्री - India TV Hindi
अनुज अग्निहोत्री Image Source : REPORTER

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग UPSC) ने सिविल सर्विसेज़ फाइनल एग्जाम की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE एग्जाम में टॉप किया है। राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE एग्जाम 2026 में टॉप किया है। अनुज ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास की। राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। रिजल्ट शुक्रवार, 6 मार्च को घोषित किया गया। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और अलग-अलग सेंट्रल सर्विस में ग्रुप A और ग्रुप B में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 कैंडिडेट रिकमेंड किए गए हैं।  

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री

चित्तौड़गढ़ जिले के अनु नगरी रावतभाटा के रहने वाले डॉ अनुज अग्निहोत्री यूपीएससी के टॉपर बने हैं। उन्होंने अपनी प्राइमरी स्कूलिंग वहीं पूरी की और फिर हायर एजुकेशन के लिए जोधपुर चले गए। उन्होंने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर (AIIMS जोधपुर) से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की पढ़ाई की। 2023 में एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया और दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश में उपखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। इसके बाद भी उन्होंने प्रयास जारी रखें और इस बार उन्होंने टॉप किया है।

अनुज ने अपनी स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय रावतभाटा से पूरी की। वहीं उनके पिता केबी अग्निहोत्री रावतभाटा में ऑपरेशंस के अंतर्गत कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां ग्रहणी है। टेबल टेनिस के शौकीन अनुज ने 12वीं कक्षा में 94% अंक प्राप्त किए थे। इंडिया टीवी से बात करते हुए अनुज ने कहा कि वह औसतन 8 घंटे पढ़ाई करते थे। जो चीज मैं डॉक्टर रहकर कर सकता था, उसी काम को आईएएस अधिकारी बनकर और अच्छे तरीके से कर सकता हूं। परीक्षा की तैयारी करने वालों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत करें। सफलता जरूर मिलेगी। 

UPSC CSE के टॉप 10 टॉपर

रैंक 1 - अनुज अग्निहोत्री

रैंक 2 - राजेश्वरी सुवे एम
रैंक 3 - आकांश ढुल
रैंक 4 - राघव झुनझुनवाला
रैंक 5 - इशान भटनागर
रैंक 6 - ज़िनिया अरोड़ा
रैंक 7 - एआर राजा मोहिद्दीन
रैंक 8 - पक्षाल सेक्रेटरी
रैंक 9 - आस्था जैन
रैंक 10 - उज्ज्वल प्रियांक।

चित्तौड़गढ़ से सुभाष चंद्र की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन