1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC सिविल सेवा परीक्षा में फाइनली कुल कितने कैंडिडेट सिलेक्ट हुए, यहां देखें Full Result का PDF

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में फाइनली कुल कितने कैंडिडेट सिलेक्ट हुए, यहां देखें Full Result का PDF

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 06, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 04:44 pm IST

यूपीएससी ने कुल 958 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चुना है। इसमें सबसे ज्यादा 507 लोगों को सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए की नौकरी दी गई है। कुल 180 लोगों को आईएएस के पद पर चुना गया है।

UPSC Exam- India TV Hindi
यूपीएससी परीक्षा केंद्र के बाहर का नजारा Image Source : PTI

अगस्त 2025 में आयोजित यूपीएसी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल की है। उनके अलावा 957 अन्य अभ्यर्थियों को अलग-अलग नौकरी के लिए चुना गया है। सबसे ज्यादा 507 लोगों को ग्रुप ए की सेंट्रल सर्विस दी गई है। वहीं, 180 लोगों को आईएएस और 55 लोगों को आईएफएस की नौकरी दी गई है। 150 लोगों को आईपीएस के पद पर नियुक्त करने के लिए सिफारिश की गई है।

यूपीएससी ने सभी 958 उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि चुने गए अभ्यर्थियों को चार अलग-अलग वर्गों में नौकरी दी जाएगी। ये हैं-

(i) इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस

(ii) इंडियन फॉरेन सर्विस
(iii) इंडियन पुलिस सर्विस
(iv) सेंट्रल सर्विसेज़, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’।

किस वर्ग के कितने अभ्यर्थी चुने गए

यूपीएससी ने बताया है कि सबसे ज्यादा 317 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के हैं। वहीं, 104 आर्थिक रूप से कमजोर घरों से हैं। ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी के 73 उम्मीदवार हैं। जिन 958 लोगों को चुना गया है, उनमें से 42 लोग  दिव्यांग कोटे से हैं।

348 उम्मीदवार प्रोविजनल रखे

यूपीएससी ने बताया है कि 348 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रखा गया है। अगर मौजूदा 958 उम्मीदवारों में से कोई भी नौकरी नहीं जॉइन करता है या उसके डॉक्यूमेंट सही नहीं पाए जाते हैं तो उसके वर्ग के आधार पर 348 में से किसी एक उम्मीदवार को वह पद ऑफर किया जाएगा। यूपीएससी ने दो उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया है।

कहां देखें अपना रिजल्ट

यूपीएससी ने बताया है कि उसके कैंपस में परीक्षा हॉल के पास एक “फैसिलिटेशन काउंटर” है। कैंडिडेट्स अपने एग्जाम/रिक्रूटमेंट के बारे में कोई भी जानकारी/क्लैरिफिकेशन वर्किंग डेज में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुद आकर या टेलीफोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर ले सकते हैं। रिजल्ट UPSC की वेबसाइट यानी http//www.upsc.gov.in पर भी मिलेगा। मार्क्स रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं? जिन्होंने 5वें प्रयास में क्रैक किया एग्जाम, जानें उनके बारे में

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री ने किया टॉप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन