1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, 15 दिन में सेंसेक्स 4000 अंक टूटा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, 15 दिन में सेंसेक्स 4000 अंक टूटा, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 19, 2022 05:02 pm IST,  Updated : Apr 19, 2022 05:02 pm IST

सेंसेक्स 703.59 अंक टूटकर 56,463.15 अंक पर बंद हुआ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि.और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

sensex- India TV Hindi
sensex Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 703.59 अंक टूटकर 56,463.15 अंक पर बंद हुआ
  • 215 अंक यानी 1.25 प्रतिशत टूटकर 16,958.65 अंक पर बंद हुआ निफ्टी
  • सोमवार को 6,387.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे विदेशी निवेशक

नई दिल्ली। शेयर बाजार मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरकर बंद हुआ। वहीं, बीते 15 दिन में सेंसेक्स 4,000 अंक से अधिक टूट चुका है। दरअसल, 4 अप्रैल को सेंसेक्स 60,611 अंक से टूटकर 19 अप्रैल को 56,463 अंक पर बंद हुआ। इस तरह सेंसेक्स 4148 अंक लुढ़क चुका है।  इस गिरावट के बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण इस दौरान 2.72 लाख करोड़ से घटकर 2.66 लाख करोड़ पहुंच गया है जिससे निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 

मंगलवार को 703 अंक लुढ़का सेंसेक्स 

सेंसेक्स 703.59 अंक टूटकर 56,463.15 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि.और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया। बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अनिश्चित वैश्विक स्थिति को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है।

कारोबार के दौरान 56 हजार तक पहुंचा सेसेक्स 

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार समाप्त होने से पहले बिकवाली दबाव से 703.59 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,463.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 57,464.08 अंक तक गया और नीचे में 56,009.07 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 215 अंक यानी 1.25 प्रतिशत टूटकर 16,958.65 अंक पर बंद हुआ। 

लगातार पांच दिनों से बाजार में बिकवाली 

यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब बाजार नीचे आया है। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से एचडीएफसी लि.एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। इसके उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 

विदेशी निवेशक लगातार निकाल रहे पैसा 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत घटकर 111.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है और उन्होंने सोमवार को 6,387.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा