ICC Champions Trophy Final: फखर की सेंचुरी, पाकिस्तान ने बनाए 338 रन
Cricket | June 18, 2017 19:17 ISTसलामी बल्लेबाज फखर जमां (114) के पहले अंतर्राष्ट्रीय शतक और मध्य क्रम के बल्लेबाजों के संयुक्त योगदान के चलते पाकिस्तान ने रविवार को ‘द ओवल मैदान’ पर जारी ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में मौजूदा विजेता भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य रखा है।