149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड, आमिर जंगू और रोस्टन चेज ने रचा नया इतिहास
Cricket | June 28, 2026 14:24 ISTवेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में छठे विकेट के लिए 401 रन जोड़कर टेस्ट क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की 399 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।