1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के लिए बजी दूसरे टेस्ट से पहले खतरे की घंटी, गर्दन की चोट से जूझ रहा पहले मैच का हीरो

बांग्लादेश के लिए बजी दूसरे टेस्ट से पहले खतरे की घंटी, गर्दन की चोट से जूझ रहा पहले मैच का हीरो

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 20, 2026 08:44 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 08:44 pm IST

बांग्लादेश टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 अगस्त से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है, जिसमें उससे पहले उनकी टेंशन पहले मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम की गर्दन में आए खिंचाव की समस्या के चलते बढ़ गई है।

Tanzid Hasan Tamim- India TV Hindi
तंजीद हसन तमीम Image Source : AP

बांग्लादेश की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के पहुंची हुई है। बांग्लादेश की टीम ने दौरे की ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए डार्विन के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया था। अब उसके नजरें 22 अगस्त से मैकाय में शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने पर रहने वाली है, लेकिन उससे पहले उनके ओपनिंग बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम की गर्दन में तकलीफ ने टेंशन बढ़ा दी है। डार्विन टेस्ट मैच में बांग्लादेश को जीत दिलाने में तंजीद ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की थी जिसमें वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब हो सके थे। ऐसे में उनकी इस दिक्कत ने बांग्लादेश के लिए मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

गर्दन में खिंचाव की समस्या के चलते नहीं लिया प्रैक्टिस में हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए बांग्लादेश की टीम मैकाय पहुंच चुकी है, जिसमें उन्होंने 20 अगस्त को वहां पर अभ्यास भी किया। इसी दौरान बल्लेबाजी के नेट सेशन में तंजीद हसन तमीम ने हिस्सा नहीं लिया जिसके पीछे उनकी गर्दन में आए खिंचाव को समस्या बताया गया। ऐसे में टीम मैनेजमेंट तंजीद की इस तकलीफ को ध्यान में रखते हुए किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती है जिससे वह दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो सके। तंजीद ने हालांकि फील्डिंग का अभ्यास जरूर किया। वहीं बांग्लादेश के अच्छी खबर यह रही कि तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

प्लेइंग 11 को लेकर हम कल फैसले लेंगे

मैकाय टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम की प्लेइंग 11 को लेकर उनके हेड कोच ने 20 अगस्त को हुए प्रैक्टिस सेशन के बाद प्रेस से बात करते हुए प्लेइंग 11 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह इसका फैसला मैच से एक दिन पहले यानी कल लेंगे, जिसमें अगले मुकाबले में चार तेज गेंदबाज खिलाने या नहीं यह भी साफ हो जाएगा। बांग्लादेश की टीम यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतती है या फिर उसे ड्रॉ पर भी खत्म करने में कामयाब होती है तो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारत के बाद दूसरी एशिया टीम बन जाएगी।

ये भी पढ़ें

WTC के फाइनल में क्या टीम इंडिया को मिल पाएगी एंट्री, अभी कितने और टेस्ट मैच हैं बाकी

बाबर आजम ने तबाह की पाकिस्तान की वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाजी, पूर्व महिला खिलाड़ी ने की कप्तान की जमकर आलोचना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल