1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने तबाह की पाकिस्तान की वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाजी, पूर्व महिला खिलाड़ी ने की कप्तान की जमकर आलोचना

बाबर आजम ने तबाह की पाकिस्तान की वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाजी, पूर्व महिला खिलाड़ी ने की कप्तान की जमकर आलोचना

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 20, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 06:30 pm IST

पाकिस्तानी टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए पहुंची है तो वहीं इसी बीच पाकिस्तानी महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी उरूज मुमताज ने कप्तान बाबर की जमकर आलोचना करने के साथ पाकिस्तान की वर्ल्ड क्लास तेज गेदबाजी को तबाह करने का उनपर बड़ा आरोप लगाया है।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है जिसका पहला मुकाबला 19 अगस्त से हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम अपने कप्तान बाबर आजम के बिना खेलने उतरी है जो वॉर्मअप मुकाबले में लगी दाहिने हाथ में चोट के चलते बाहर हैं। वहीं इस टेस्ट में ना खेलने के बावजूद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की जमकर आलोचना भी देखने को मिली है, जिसके पीछे बड़ी वजह पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाजी की क्लास में हुई लगातार गिरावट है। पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी उरूज मुमताज जो इस टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं उन्होंने पाकिस्तान टीम की वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाजी के तबाह होने का बड़ा कारण बाबर आजम को माना है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी फ्लैट पिचों को बनाने की तरजीह देने पर प्राथमिकता दी जिसके चलते तेज गेंदबाज अपनी काबिलियत दिखाने में कामयाब नहीं हो सके।

कप्तान बनने के बाद बाबर आजम फ्लैट पिचें चाहते थे

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन के खेल में लंच के समय हुए शो के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर उरूज मुमताज ने बात करते हुए कहा कि जब बाबर कप्तान थे तो फ्लैट पिचें चाहते थे और चाहते थे कि खेल में बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा रहे। यहां तक कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी पिचों से घास हटा दी गई थी। इस कदम से आप एक तरह से तेज गेंदबाजों को मुश्किल स्थिति में डाल रहे थे, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोई मदद नहीं मिल रही थी और बल्लेबाजों को बिना किसी असली चुनौती के रन बनाने का मौका मिल रहा था। यहीं मुझे लगता है कि वह अपनी लय खो बैठे। शाहीन शाह अफरीदी ने काफी शानदार शुरुआत की थी लेकिन चोटिल होने के बाद से उनके फॉर्म में लगातार गिरावट देखने को मिली। नसीम शाह अभी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं जबकि हारिस रऊफ उस तेजी के साथ गेंदबाजी करते नहीं दिख रहे जिस तरह से उन्होंने करियर के शुरुआत में की थी। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि हमने इंटरनेशनल और घरेलू स्तर पर तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं दी और ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान देने लगे।

अब यह समझ नहीं आता पाकिस्तानी टीम की असली ताकत क्या है

उरूज मुमताज ने अपने बयान में आगे कहा कि इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान में तैयार किए जाने वाली पिचों में ही कोई समस्या है। अब मुझे लगता है कि यह समझने में भी काफी उलझन है कि पाकिस्तान की ताकत असल में क्या है। मेरे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी उसकी ताकत नहीं है। यह हमेशा से ही उनकी ताकत रही है, लेकिन मौजूदा समय में उसके स्तर में आई गिरावट की बड़ी वजह घरेलू पिच की स्थितियों से काफी हद तक जुड़ा है।

ये भी पढ़ें

अंग्रेजों के खिलाफ पाकिस्तान की दुर्दशा, पूरी टीम मिलकर नहीं बना सकी 200 रन, केवल एक अर्धशतकीय पारी

जोश टंग ने छुआ बड़ा मुकाम, WTC 2025-27 में 50 विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज, अब निशाने पर ब्रॉड का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल