A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 2G और 3G सिम को 4G में बदलने का यह है तरीका

2G और 3G सिम को 4G में बदलने का यह है तरीका

नई दिल्ली: Airtel ने देशभर में 4G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। इंटरनेट पर तेज स्पीड के शौकीनों के लिए ये निश्चित तौर पर अच्छी खबर है। लेकिन 2G और 3G इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों के लिए

अपने मोबाइल में ऐसे...- India TV Hindi
अपने मोबाइल में ऐसे एक्टिवेट करें 4G सर्विस

नई दिल्ली: Airtel ने देशभर में 4G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। इंटरनेट पर तेज स्पीड के शौकीनों के लिए ये निश्चित तौर पर अच्छी खबर है। लेकिन 2G और 3G इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों के लिए निश्चित तौर पर यह जानने की उत्सुकता होगी कि अभी इस्तेमाल कर रहे नंबर या सिम कार्ड को कैसे 2G या 3G से 4G में बदल लिया जाए।

पहले यह समझिए 2G, 3G और 4G में क्या होता है अंतर

2G, 3G और 4G में क्या होता है अंतर

  • 2G टेक्नोलॉजी  में downloading,uploading की स्पीड 236kbps होती है। मसलन 1 सेकेंड में 236 Kb download या upload कर सकते है।
  • 3G टेक्नोलॉजी  में downloading,uploading की स्पीड 5Mbps से लेकर 21Mbps तक होती है।
  • 4G की गति 100Mbps है जो कि 3G के मुकाबले 40 गुना अधिक है।

तो इसी तरह आप कैलकुलेट कर लिजिए कि 3G और 4G में आप 1 सेकेंड में कितना डेटा download या upload कर सकते है।

ऐसे 2G और 3G सिम को बदले 4G में

जिस कंपनी की टेलीकॉम सेवाएं आप इस्तेमाल कर रहे हैं उस कंपनी की ओर से अगर आपके शहर में 4G सर्विस लॉन्च की जाएगी तो स्मार्टफोन में एक SMS आएगा। यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज नहीं आया तो आप संबंधित कंपनी की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर नए सिम की अर्जी डाल सकते हैं। मसलन अगर आप एयरटेल की सेवा इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपर एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर 4जी सिम स्वेप पेज पर जाएं और नई सिम की रिक्वेस्ट डालें। ध्यान दें अभी केवल एयरटेल ने ही देशभर में 4G सेवा का आगाज किया है। जबकि आने वाले दिनों में रिलायंस जिओ के तहत देशभर में 4G सेवाएं दिए जाने की योजना है।

यह भी पढ़ें

Airtel की 4G सर्विस लॉन्च, मिनटों में डाउनलोड होगी पूरी मूवी

अगली स्लाइड में पढ़े आगे का प्रोसेस