राजस्थान विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया गया। राज्य की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट को पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कई ऐलान किए। बता दें कि इस साल का बजट 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है जो पिछले से अधिक है। बजट के दौरान किए गए ऐलानों में AI आधारित लर्निंग लैब की स्थापना से लेकर जर्जर स्कूल की मरम्मत तक शामिल है। नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से आप इन घोषणाओं को पढ़ सकते हैं।
- बालिकाओं के हाइजिन को ध्यान में रखते हुए वंचित स्कूलों में टायलेट निर्माण की घोषणा।
- जर्जर स्कूल की मरम्मत को लेकर की जा रही घोषणा।
- AI आधारित लर्निंग लैब की 1000 स्कूलों में स्थापना की घोषणा।
- विद्यालयों के साथ संचालन 22746 आंगनबाड़ी केदो में बच्चों के समग्र विकास तथा खेल आधारित शिक्षा के लिए खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
- कक्षा 6 से 8 के बच्चों को गणित विषय से जुड़कर प्रोत्साहित करने के लिए लैब की घोषणा।
- प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में एक स्कूल ऑन व्हील स्थापित किया जाएगा तथा माइग्रेशन प्रोन क्षेत्र में अस्थाई शिक्षा सिविल संचालित किए जाएंगे।
- अल्पसंख्यक छात्रों के व्यवसाय की तकनीकी विषयों के लिए वित्त विकास निगम के ब्याज में दो प्रतिशत की छूट की घोषणा।
- जयपुर में स्पेस गैलरी एवं चिल्ड्रन गैलरी का निर्माण किया जाएगा।
- 800 विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से कमोन्नत किया जाएगा
- 300 भवन विहीन स्कूल चिह्नित।
इस बजट में सरकार ने 'नया भर्ती कैलेंडर' जारी किया है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की भी घोषणा की है। राज्य की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। राज्य के होने वाली परीक्षाओं को राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (RSTA) के जरिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
UP Budget 2026: यूपी बजट में मेडिकल एजुकेशन के लिए खुला पिटारा, इतने हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित
Latest Education News