कब जारी होगी CTET फरवरी 2026 की आंसर-की? लाखों छात्र कर रहे इंतजार; जानें कहां और कैसे कर सकेंगे चेक
CTET फरवरी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आंसर-की का बेसब्री से इंतजार है। जारी होने पर उम्मीदवार आंसर-की को कहां और कैसे चेक कर सकेंगे? आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
अगर आप भी CTET फरवरी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी आंसर-की और रिजल्ट का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि CBSE की ओर से जल्द ही आंसर-की को जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि आंसर-की को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। आंसर-की को चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने क्रेडेंशियल यूज करने होंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
सीटीईटी आंसर-की जारी होने के साथ ही, इसके खिलाफ आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडो को एक तय समय के लिए खोला जाएगा। इस बीच ही इच्छुक उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। हालांकि, आपत्ति उठाने हेतु उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा?
बता दें कि सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया है। पहली शिफ्ट में पेपर II के लिए परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी शिफ्ट में पेपर I के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले दिन की परीक्षा यानी 7 फरवरी को पहली शिफ्ट में दो सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी, जिसकी नई तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।
किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
रोबोडॉग विवाद पर बड़ा एक्शन, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट एक्सपो तुरंत खाली करने का आदेश
