A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' से समय निकाल ‘बिटला’ से मिले आमिर, नन्हे फैन ने कहा थैंक्यू

'दंगल' से समय निकाल ‘बिटला’ से मिले आमिर, नन्हे फैन ने कहा थैंक्यू

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने दुर्लभ बिमारी प्रोजेरिया से पीड़ित निहाल बिटला से मुलाकात कर उसके सपने को साकार किया है। वर्तमान में आमिर अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

aamir - India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने दुर्लभ बिमारी प्रोजेरिया से पीड़ित निहाल बिटला से मुलाकात कर उसके सपने को साकार किया है। वर्तमान में आमिर अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' की तैयारियों में जुटे आमिर ने बिटला को यहां तोहफे भी दिए।

आमिर और बिटला की मुलाकात के बाद इन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों के साथ बिटला ने आमिर का लिए एक पोस्ट लिखा, "आमिर अंकल मेरा सपना पूरी करने के लिए धन्यवाद। आपकी फिल्म तारे जमीन पर हमेशा मुझे बुरे दौर से निकलने में मद करेगी। मैं हमेशा से जानता था कि एक दिन हमारी जरूर मुलाकात होगी।"

इसे भी पढ़े:- 2015 special: ये रहे इस साल के बड़े विवाद

प्रोजेरिया एक ऐसा रोग है, जिसमें कम उम्र के बच्चों में भी बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। यह अत्यंत दुर्लभ और वंशानुगत बीमारी है। इससे पहले इस रोग से पीड़ित आमिर के इस प्रशंसक ने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसके साथ उसने लिखा था कि, वह 'पीके' के स्टार से मिलना चाहता है। साथ ही इस प्रशंसक ने उन्हें 'तारे जमीन पर' जैसी फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया था, क्योंकि इस फिल्म ने उसे खासा उत्साहित किया है।

आमिर ने जब इस पोस्ट को देखा तो वह तुरंत ही उनसे मिलने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि, उन्हें अपने इस प्रशंसक से मिलने में खुशी होगी।

आमिर के प्रशंसक ने इस बात का भी खुलासा किया है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' उनके लिए काफी दुखद अनुभव रहा। उस दौरान उसके सहपाठी उसे औरो औरो कहकर बुलाते थे।

अगली स्लाइड में देखिए आमिर और निहाल बिटला की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News