1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 special: ये रहे इस साल के बड़े विवाद

2015 special: ये रहे इस साल के बड़े विवाद

 Published : Dec 08, 2015 01:34 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 02:14 pm IST

हमारे बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों और स्टारडम की वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। लेकिन फिर भी इनके कुछ विवाद इतने बड़े हो जाते है कि लोग लंबे समय तक उसे भुला नहीं पाते।

salman aamir anushka- India TV Hindi
salman aamir anushka

नई दिल्ली: हमारे बॉलीवुड सितारे वैसे तो अपनी फिल्मों और स्टारडम की वजह से सुर्खियों में रहते ही हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि एक स्टार होने से पहले वो भी हमारी और आप की तरह एक आम इंसान है और गलतिया इंसानों से ही होती है। साल खत्म होने को आया है और इस साल भी हमारे सितारें न चाहते हुए भी कई विवादों में फंसते हुए नजर आए थे। कुछ अपने बेबाक बयानों के लिए, कुछ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कारण, तो कुछ अपनी गलत हरकतों की वजह से साल भर सुर्खियों में छाए रहे।

इसे भी पढ़े:- 10 अभिनेता जिन्हें एक्टिंग को अलविदा कह देना चाहिए

सोशल मीडिया हो, या आम वार्तालाप, ये सितारे लगातार हर जगह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। परिणाम स्वरूप ये भी हुआ कि कई समूहों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। हो न हो, अपनी फिल्मों से ज्यादा ये सितारे अपने विवादों के लिए पहचाने जाने लगे। कयासे ये भी लगाई गई कि इनको मुफ्त की पब्लिसिटी चाहिए थी जिसकी वजह से इन्होंने गलत बयान या गलत हरकते कीं। खैर वजह चाहे जो भी हो, साल की सबसे बडें कॉन्ट्रोवर्सी की सूची में तो ये शामिल हो गए हैं।

आज हम आपके सामने इस साल बॉलीवुड के 10 सबसे बड़ें विवादों को लेकर आए है जिन्हें लोग भूल नहीं पाए हैं-

aamir anupam
aamir anupam

1. असहिष्णुता: भारत में असहिष्णुता विवाद को चलते हुए लगभग दो महीने का समय हो चुका है और ये मुद्दा आज भी गर्माया हुआ है। इस मामले में राजनेताओॆ के साथ-साथ बॉलीवुड के भी कई दिग्गज सितारे शामिल हो चुके हैं। जहां एक तरफ अनुपम खेर सहित कई बॉलवुड सितारे असहिष्णुता के खिलाफ खड़े हैं वहीं आमिर खान, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ का परोक्ष रूप से मानना था कि हां दश में असहिष्णुता की भावना बढ़ रही है। बॉलीवुड के लेखकों ने तो अपना राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा कर ये साबित किया था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा किसी को अगर निशाना बनाया गया था तो वो थे आमिर खान जिन्होंने खुलकर इस बात को माना था कि देश असहिष्णुता की भावना से परिपूर्ण है।

अगली स्लाइड से जाने बाकी 9 विवादो के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन