1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, क्या है सजा का प्रावधान? जानें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, क्या है सजा का प्रावधान? जानें

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 26, 2026 08:51 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 08:54 pm IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शुक्रवार को आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ram mandir donation theft- India TV Hindi
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केस। Image Source : PTI

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हर रोज नए-नए एक्शन हो रहे हैं। चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज होने के बाद सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में आठों आरोपियों की पेशी हुई जिसके बाद सभी आरोपी सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। बता दें कि इस पूरे प्रकरण में SIT की रिपोर्ट आने के बाद ये सभी बड़ी कार्रवाई है। सोमवार को एक बार फिर इन सभी की पेशी होगी जहां पुलिस कोर्ट से इनकी रिमांड मांगेगी। आरोपी टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा को जेल भेज दिया गया है।

चंदा चोरी' में किस-किस धारा में केस दर्ज?

धारा आरोप सजा का प्रावधान
BNS 305 पूजा स्थल में चोरी 7 साल तक जेल
BNS 306 कर्मचारी/सेवादार द्वारा चोरी 7 साल तक की सजा
BNS 316(5) आपराधिक विश्वासघात उम्रकैद या 10 साल जेल
BNS 317 बार-बार चोरी करना उम्रकैद या 10 साल जेल
BNS 61 आपराधिक साजिश 7 साल तक सजा
BNS 3(5) सामूहिक तौर से अपराध करना सभी को एक समान सजा 

 SIT की जांच में बड़ा खुलासा

एक तरफ अयोध्या पुलिस चंदा चोरी के मामले में एक्शन कर रही है। तो वहीं, चंदा चोरी मामले में SIT की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। SIT ने 27 अप्रैल से लेकर 5 जून तक की CCTV फुटेज की जांच की है जिसमें 70 बार चंदा चोरी की गई है। यानि 39 दिनों का जो CCTV फुटेज SIT ने चेक किया उसमें 70 बार चंदा चोरी होते हुए दिखा है। सोचिए ये तो CCTV में पकड़ा गया है, जहां पर CCTV नहीं था वहां से कितना माल उड़ाया गया होगा। क्योंकि SIT ने अपनी जांच में माना है कि राम मंदिर में सीसीटीवी कवरेज पर्याप्त नहीं था। SIT को कैश की गिनती के डॉक्यूमेंट में भी गड़बड़ी मिली है। SIT को चढ़ावे की गिनती और मैनेजमेंट में खामी मिली है और चंदा की ऑडिट रिपोर्ट में भी गड़बड़ी मिली है। यानि इस मामले में अभी और कई लोग नपेंगे। अभी तो सिर्फ 8 और 2 यानि कुल 10 लोग ही नपे हैं लेकिन ये लिस्ट 80 तक जा सकती है।

चंपत राय ने इस्तीफा दिया

दूसरी ओर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी रिजाइन किया है। जानकारी के अनुसार, चढ़ावा चोरी केस में SIT ने इनसे पूछताछ की थी। ट्रस्ट संभालने वाले चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिकता का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर के चंदे की चोरी पर खुलासा, 40 दिन में 70 बार की गई चोरी और गबन; CCTV फुटेज से मिले सबूत

राम मंदिर चंदा चोरी केस में चंपत राय की छुट्टी, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी दिया इस्तीफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।