
virat anushka
5. विराट-अनुष्का: वर्ल्ड कप 2015 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में मिली हार के कारण भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। लेकिन ये शायद पहली बार था कि प्लेयर्स के खराब प्रदर्शन को नहीं बल्कि जल्दी विकेट गवा देने वाले विराट की अभिनेत्री गर्लफ्रैंड अनुष्का शर्मा को हार का दोषी ठहराया गया। अनुष्का शर्मा मैच देखने सिडनी गई थी। हार के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट प्रशंसकों ने अनुष्का के वहां जाने भर के लिए उनकी खूब बुराई की और ये तक बोल डाला की वो अनलकी हैं। खैर हार का सदमा हर किसी को था, लेकिन किसी को भी दोषी ठहराना काफी गलत था।