
salman khan yakub memon
7. सलमान खान, याकूब मेमन: सलमान खान की कॉन्ट्रोवर्सी की तो लंबी कतार लगी हुई है। मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन को फांसी दी जा रही थी तभी सलमान खान ने एक ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया और अपनी तरफ ध्यान खींच लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, याकूब को क्यों फांसी दी जा रही है? इसके भाई टाइगर को फांसी देनी चाहिए जो इस पूरे मामले का मुख्य दोषी है। इसके बाद सलमान के घर के बाहर उनके विरोध में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिता सलीम ने भी सलमान को फटकार लगाई, लेकिन देश के राजनीतिक दलों में तक उबाल आ चुका था।