A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभय देओल के पिता अजीत सिंह देओल का निधन

अभय देओल के पिता अजीत सिंह देओल का निधन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने आज बताया कि अजीत काफी समय

अभय देओल के पिता अजीत...- India TV Hindi
अभय देओल के पिता अजीत सिंह देओल का निधन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का यहां निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने आज बताया कि अजीत काफी समय से बीमार थे। उन्होंने कल शाम करीब साढे छह बजे अंतिम सांस ली।

अभिनेता-निर्देशक अजीत देओल कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें मुख्य रूप से वर्ष 1974 में आई फिल्म खोटे सिक्के , 1982 में आई मेहरबानी और 1995 में आई बरसात जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़े:- 'क्वीन' और 'सिंह इज ब्लिंग' के गायक लाभ जंजुआ की उनके घर पर मिली लाश

उनका अंतिम संस्कार 24 अक्टूबर की सुबह नौ बजे मुबंई उपनगर जुहू स्थित पवन हंस में किया गया।

अजीत के निधन के वक्त बड़े भाई धर्मेंद्र, बेटा अभय और सनी देयोल वही मौजूद थे। सनी, अजीत के काफी करीब थे।

Latest Bollywood News