नई दिल्ली: लोकप्रिय गायक लाभ जंजुआ की आज सुबह मौत हो गई। उनका शव गोरेगांव, मुंबई के उनके अपार्टमेंट में मिला जिसे पोस्ट माटर्म के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत की वजह अभी तक मालूम नहीं चल पाई है। जंजुआ ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में गीत गया था वही पिछले वर्ष की कंगना रनाउत स्टारर फिल्म 'क्वीन' में भी उन्होंने लोकप्रिय गीत ‘लंदन ठुमकदा’ को भी अपनी आवाज दी थी।
ये आत्महत्या है या हत्या इस मामले की पुलिस जाँच कर रही है। फिलहाल ए डी आर रजिस्टर्ड किया है। पुलिस का कहना है कि आज सुबह नौकरानी घर पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला और लभ् की पत्नी को फोन करने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर लभ की लाश बरामद हुई।
किन फिल्मों में गाया गीत?
लभ लुधियाना, पंजाब से थे और गीत ‘मुंडेया तू बचके रही’ से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। ये गीत अमिताभ बच्चन-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'बूम' में भी इस्तेमाल किया गया था।
बॉलीवुड में उन्होंने ऑफीशियली 2007 से फिल्म हैट्रिक से गाना शुरू किया था। तब से वो कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में जैसे अभय देओल की डेव डी, सलमान खान की जय हो, अक्षय कुमार की सिंह इज किंग, क्रेजी 4 और गरम मसाला में भी गीत गा चुके हैं।
रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा की 'बैंड बाजा बारात' में भी उन्होंने 'बारी बरसी' गीत गाया था।
बॉलीवुड में शोक की लहर-
संगीत जगत के कई लोगों ने उनकी अचानक मौत पर शोक जताया है। टिप्स इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन कुमार तौरानी ने ट्विटर पर लिखा है, "शॉकिंग। लाभ जंजुआ मृत पाए गए। मंगलवार को उन्होंने मुझे कॉल किया था। हमें इस हफ़्ते मिलना था।"
अभिनेत्री और गायिका सोफी चौधरी ने ये खबर मिलने पर सोशल नेटवर्किग साइट पर ट्वीट किया, “ये कितना बुरा हुआ..”

वहीं संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट ने लिखा, "लाभ जंजुआ की मौत के बारे में पता चला। वो बेहतरीन कलाकार थे।"