1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, 'मॉलीवुड टाइम्स' ने 'बंदर' को दी मात, बॉबी देओल की फिल्म हुई चारों खाने चित

बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, 'मॉलीवुड टाइम्स' ने 'बंदर' को दी मात, बॉबी देओल की फिल्म हुई चारों खाने चित

 Published : Jun 06, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 11:10 pm IST

साउथ एक्टर नस्लेन की फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' ने बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' को पीछे छोड़ दिया। दोनों फिल्मों के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।

box office collection day 2- India TV Hindi
बेसिल जोसेफ और बॉबी देओल Image Source : INSTAGRAM/@ABHINAVSNAYAK,IAMBOBBYDEOL

अभिनव सुंदर नायक की डायरेक्ट की गई मलयालम फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। नस्लेन स्टारर इस साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉबी देओल की 'बंदर' से ज्यादा कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 1.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, अनुराग कश्यप की हार्ड-हिटिंग ड्रामा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, लेकिन इसने उम्मीद से भी कम कमाई की और सभी भाषा में सिर्फ 1.27 करोड़ कमाया।

मॉलीवुड टाइम्स ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। उम्मीद है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होगी। अगर वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला तो 'मॉलीवुड टाइम्स' केरल बॉक्स ऑफिस पर एक नई सफलता की कहानी बन सकती है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए, इतना तो साफ है कि फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में 6 से 8 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई करेगी। 'मॉलीवुड टाइम्स' ने 954 शो में दुनिया भर में 2.09 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

'मॉलीवुड टाइम्स' के आगे फीकी पड़ी 'बंदर'

अनुराग कश्यप ने पहली बार बॉबी देओल के साथ 'बंदर' के लिए हाथ मिलाया है, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई निराशाजनक रही। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये की नेट कमाई की और 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसका ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं था। दूसरे दिन 'बंदर' फिल्म के 1,257 शो थे और इसने 0.77 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 1.51 करोड़ हो गई, जो 'मॉलीवुड टाइम्स' से काफी कम है।

मॉलीवुड टाइम्स की धांसू कास्ट

इस फिल्म में नस्लेन लीड रोल में हैं और शराफ यू दीन सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा संगीत प्रताप, अल्ताफ सलीम, रोशन शनावास, प्रशांत अलेक्जेंडर और राजेश माधवन भी हैं। बेसिल जोसेफ और विनीत श्रीनिवासन का कैमियो रोल है।

ये भी पढे़ं-

दोस्ती में आई दरार! तेजस्वी प्रकाश ने अंकिता लोखंडे को दिया धोखा? कृष्णा अभिषेक ने भड़काई चिंगारी

बिग बॉस की पुरानी रंजिश फिर आई सामने? शिल्पा शिंदे के झूठ को अर्शी खान का मिला सपोर्ट, हिना खान पर साधा निशाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन