1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Career Horoscope: शुक्र-गुरु की युति 5 राशियों के करियर में लगाएगी चार-चांद, इस हफ्ते पूरे होंगे अटके काम, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

Weekly Career Horoscope: शुक्र-गुरु की युति 5 राशियों के करियर में लगाएगी चार-चांद, इस हफ्ते पूरे होंगे अटके काम, पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 06, 2026 07:14 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 07:14 pm IST

Weekly Career Horoscope 8th June To 14th June 2026: इस सप्ताह गुरु-शुक्र की युति के चलते कुछ राशियों को करियर के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Career Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक करियर राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Career Horoscope 8th June To 14th June 2026: जून का दूसरा सप्ताह 8 तारीख से शुरू होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में ही 8 जून को शुक्र का गोचर कर्क में होगा जहां गुरु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र और गुरु के बीच युति बनेगी। इस युति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को करियर के क्षेत्र में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। 

मेष राशि 

इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको शानदार अनुभव कार्यक्षेत्र में मिल सकते हैं। आपके काम की तारीफ सीनियर्स कर सकते हैं। कुछ लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के उन लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा जो रचनात्मक फील्ड्स में काम कर रहे हैं। मीडिया, फिल्म जगत, लेखन आदि में सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि फिजूलखर्च भी बढ़ सकते हैं। 

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में कोई काम अटका हुआ था तो वो इस सप्ताह पूरा हो सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को मनचाही जगह पर तबादला मिलने के भी योग हैं। 

कर्क राशि 

आपकी राशि में शुक्र-गुरु की युति आपको करियर के क्षेत्र में लाभ दिलाएगी। कुछ लोगों को आमदनी में वृद्धि मिल सकती है। 

सिंह राशि 

जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उनको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। 

कन्या राशि 

आपके लाभ भाव में गुरु और शुक्र के होने से करियर में चार-चांद लग सकते हैं। आपके काम को सराहा जाएगा और कुछ लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। 

तुला राशि 

गुरु-शुक्र की युति आपके कर्म भाव में होने से करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आप छू सकते हैं। खासकर इस राशि के उन लोगों के लिए समय बेहद खास रहेगा जो सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं। 

वृश्चिक राशि 

आपको इस हफ्ते भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में जो यात्राएं आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ साबित होगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के लोग विरोधियों से सतर्क रहें। ऑफिस में होने वाली राजनीति के बीच न पड़ें। इसके साथ ही करियर में बदलाव करने का विचार अगले सप्ताह तक के लिए टाल दें तो अच्छा रहेगा। 

मकर राशि 

जो लोग अपनी कंपनी चलाते हैं या अपना काम करते हैं उनके लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि नौकरी पेशा लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। 

कुंभ राशि 

आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आप मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे।

मीन राशि 

आपकी तार्किक क्षमता अच्छी रहेगी जिसके चलते अपनी बातों से सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं। आपका कोई सुझाव बॉस को पसंद आ सकते हैं जिसके चलते आपकी तारीफ होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Paap Kartari Yoga: 9 जून की सुबह बनेगा घातक पाप कर्तरी योग, 2 राशियां सेहत को लेकर रहें सतर्क, रिश्तों में आ सकता है उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।