नई दिल्ली:- ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसा नाम है जो सुंदरता का प्रतीक बन गया। बेजोड़ अभिनय और बोलती आंखों के सम्मोहन से हर कोई प्रभावित है। ऐश आज 42 साल की हो चुकी हैं। 90 के दशक में ऐश्वर्या राय का मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना कोई मामूली बात नहीं थी। यह एक सितारे के उदय होने की ऐसी पटकथा थी जिसकी धमक ब्यूटी और फैशन वर्ल्ड के साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में बड़े ही शानदार अंदाज में महसूस की गई।
इसे भी पढ़े:- सलमान खान भूल नहीं पाए है ऐश्वर्या राय को?
लोगों ने उनको मिस फोटोजेनिक, ब्लू या नीली आंखों के सम्मोहन से बनी दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना। लेकिन ऐश्वर्या राय एक खूबसूरत चेहरा भर नहीं थीं। यह एक ब्रांड का उदय भी था जिसका सिक्का सुंदरता और लाइफस्टाइल से जुड़े ब्रांड जगत में लंबा चलने वाला था और ऐसा हुआ भी। देखते ही देखते ऐश्वर्या एड वर्ल्ड में छा गईं। कहानी जैसे अभी शुरु ही हुई थी, लोग मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के सम्मोहन से निकल पाते कि बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय की एंट्री ने ऐश्वर्या के नाम को और मजबूत कर दिया।
1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद वह केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रुप में स्थापित नहीं हुई थी, दरअसल यह एक ऐसा समय था जिसने ऐश्वर्या राय को एड वर्ल्ड जगत में सबसे पसंदीदा चेहरा बना दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं कि उनका नाम ही मल्टीटास्कर है और उनकी यह बात उनकी सफलता और जिंदगी में आए बदलावों को देखते हुए आसानी से समझी जा सकती है। वह पढ़ाई में अच्छी रहीं, फैशन और मॉडलिंग जगत में उनकी धमक रही, एड वर्ल्ड में उनका सिक्का चला और बॉलीवुड में बेहतरीन अदाकार होने के साथ ही वह रियल लाइफ में एक मां, बीवी और आदर्श बहू के किरदार में भी हिट रही।
दरअसल यहीं वह सबसे खास बातें थी जिसके चलते कई बड़ी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट के लिए ऐश्वर्या राय को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाना पसंद किया। यूं तो अपने स्कूल के दिनों में ऐश्वर्या राय ने 'कैमलिन पेंसिल' के लिए विज्ञापन भी किया था, लेकिन आमिर खान के साथ “पेप्सी” के विज्ञापन करने के बाद वे अच्छी खासी हिट हो गईं। एक सर्वे के अनुसार दुनिया में घड़ियों के लिए सबसे पसंदीदा ब्रांड एम्बेसडर में ऐश्वर्या राय का नाम दूसरे स्थान पर आता है।
वह “टाइटन वॉच”, “फिलिप्स”, “पेप्सी”, “कोका कोला”, “लक्मे कॉस्मेटिक”, “नक्षत्र डायमंड”, “कल्याण ज्वैलर्स”, “द ब्रिज डायमंड”, “लक्स” जैसे बड़े ब्रांड से जुड़ीं। वह बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अदाकार रहीं जिसने “पेप्सी” और “कोका कोला” को एक साथ एंडोर्स किया। एक समय ऐसा भी आया जब वे बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस बनीं और ठीक उसी समय ब्रांड जगत में भी टॉप पर रहीं।
आज उनके 42वें जन्मदिन पर बात करते हैं ऐसे ही कुछ ब्रांड्स के बारे में जिसमें ऐश ने अपनी खूबसूरत अदाओं का जादू बिखेरा।
अगली स्लाइड में पढ़े कि ऐश्वर्या किसकी ब्रांड एंबेसडर रही हैं-
Latest Bollywood News